एसओ रामकोट संजीव सोनकर ने बताया कि पूरे मामले की जांच होने और असली आरोपी के बारे में पता चलने के बाद उत्तर प्रदेश राज्य भंडारण निमग के क्षेत्रीय प्रबंधक प्रभारी संजीव कुमार की तहरीर पर थाने में 12 फरवरी 2021 को केस दर्ज किया गया था। इसके बाद से आरोपी की तलाश की जा रही थी।
बिहार और महाराष्ट्र के लोगों को भी ठगा
एसएसआई अनिल कुमार तिवारी ने बताया कि आरोपी ने सीतापुर के अलावा लखनऊ, लखीमपुर, गोंडा, बहराइच, बाराबंकी, देवरिया, इलाहाबाद, मऊ, बुलंदशहर, सहारनपुर, हरदोई, औरैया, मेरठ, मैनपुरी, बागपत, शामली, अलीगढ़, इटावा, आजमगढ़ समेत अन्य जिलों के लोगों को ठगा। इसके अलावा महाराष्ट्र और बिहार के लोगों को भी जाल में फंसाया। ठग ने किसी से एक लाख, किसी से 50 हजार रुपये लिए। वह सामने वाली की हालत देखकर उसी हिसाब से ठगता था।
पुलिस टीम में ये रहें शामिल
आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में रामकोट थाने के एसआई अनिल कुमार तिवारी, हेड कांस्टेबल हरी लाल, सिपाही राहुल पटेल शामिल रहे। एसआई अनिल कुमार तिवारी ने ही लखनऊ जाकर अफसरों से बयान लेकर जांच की दिशा को आगे बढ़ाते हुए इस मामले को अंजाम तक पहुंचाया।