फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : 67 महिलाओं व युवतियों से अश्लील मेसेज व कॉल कर परेशान करने वाला गिरफ्तार

Tue, 29 Jun 2021 08:30 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

वीमेन पावर लाइन के अधिकारी के मुताबिक विनोद कुमार श्रीवास्तव के खिलाफ 67 महिलाओं व युवतियों ने शिकायत की थी। सोमवार को गिरफ्तारी के बाद उसके खिलाफ अश्लील हरकतें करने, कूट रचित दस्तावेज तैयार करने व आईटी एक्ट का मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वीमेन पावर लाइन-1090 व प्रयागराज पुलिस ने महिलाओं व युवतियों को अश्लील मैसेज व कॉल करने वाले आरोपी को मंगलवार को दबोच लिया। उसके पास से पुलिस टीम ने तीन मोबाइल नंबर बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक इन्हीं मोबाइल नंबर से आरोपी महिलाओं व युवतियों को अश्लील मैसेज व कॉल करता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धूमनगंज थाने में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।

विज्ञापन


डीआईजी महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन रविशंकर छबि के मुताबिक महिलाओं व युवतियों के साथ अश्लील हरकतें करने, मोबाइल पर मेसेज व काल करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान वीमेन पावर लाइन-1090 द्वारा चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत निरीक्षक अजय पाल सिंह की टीम ने सोमवार देर शाम को प्रयागराज के धूमनगंज थानाक्षेत्र में दबिश दी। पुलिस ने राजकमल सोसाइटी चक मुंडेर निवासी विनोद कुमार श्रीवास्तव उर्फ विक्की को गिरफ़तार किया। पुलिस के मुताबिक वह फर्जी पहचान पत्र पर सिमकार्ड खरीदता था। जिसका प्रयोग कर महिलाओं, युवतियों को अश्लील मैसेज व कॉल कर परेशान करता था। पुलिस के मुताबिक वह कुछ महिलाओं के साथ व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल के दौरान नग्न होकर अश्लील हरकतें भी करता था।

67 पीड़िताओं ने की थी शिकायतें
वीमेन पावर लाइन के अधिकारी के मुताबिक विनोद कुमार श्रीवास्तव के खिलाफ 67 महिलाओं व युवतियों ने शिकायत की थी। सोमवार को गिरफ्तारी के बाद उसके खिलाफ धूमनगंज थाने में अश्लील हरकतें करने, कूट रचित दस्तावेज तैयार करने व आईटी एक्ट का मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी विनोद निजी ट्रेवेल कंपनी की गाड़ी चलाता है। पुलिस  टीम ने आरोपी के पास से तीन सिमकार्ड, एक स्मार्ट मोबाइल, एक कीपैड मोबाइल, एक टूटा हुआ मोबाइल के अलावा नकदी भी बरामद की है।
विज्ञापन


सबसे अधिक लखनऊ की 17 महिलाओं ने की थी शिकायत
वीमेन पावर लाइन के अधिकारी के मुताबिक आरोपी विनोद कुमार श्रीवास्तव ने तीन मोबाइल नंबरों से 10 जिलों की 67 महिलाओं को परेशान किया था। जिसके खिलाफ संबंधित जिले में शिकायतें दर्ज हैं। सबसे अधिक लखनऊ की 17 युवतियाें व महिलाओं को परेशान किया। इसके अलावा कानपुर की 12, प्रयागराज की 6, बलिया 5, सीतापुर 4, बाराबंकी तीन, रायबरेली, गोंडा, उन्नाव व गोरखपुर की दो-दो और सुल्तानपुर, इटावा, फर्रूखाबाद, वाराणसी, गाजीपुर, एटा, झांसी, जालौन, आजमगढ़, मिर्जापुर, अंबेडकरनगर व हमीरपुर की एक-एक पीड़िताओं को परेशान किया था। जिसकी शिकायत दर्ज कराई गई थी। अपर पुलिस महानिदेशक ने आरोपी को दबोचने वाली टीम को पांच हजार रुपये का इनाम दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें