फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: प्रयागराज में सेना का गैरिसन इंजीनियर जूनियर संग घूस लेते हुए गिरफ्तार, सीबीआई ने रंगे हाथों दबोचा

Fri, 28 Mar 2025 10:39 PM IST
रोहित मिश्र अशोक मिश्र, अमर उजाला, लखनऊ

सार

CBI arrested:प्रयागराज में सेना के गैरिसन इंजीनियर और उसके असिस्टेंट को एक लाख रुपये की घूस लेते हुए सीबीआई ने शुक्रवार को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
 
विज्ञापन
सीबीआई ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार। - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज में सेना के गैरिसन इंजीनियर और उसके असिस्टेंट को एक लाख रुपये की घूस लेते हुए सीबीआई ने शुक्रवार को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। सीबीआई, लखनऊ की एंटी करप्शन ब्रांच की टीम दोनों अधिकारियों के आवास समेत कई ठिकानों को खंगाल रही है। 
विज्ञापन


सीबीआई इस मामले में संलिप्त कुछ अन्य अफसरों को भी तलाश रही है। गैरिसन इंजीनियर (मेजर रैंक) रवि सिंह और असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर विमल कुमार ने मैनपावर सप्लाई का काम देने की मंजूरी का पत्र देने के बदले दिल्ली की फर्म से 2.88 लाख रुपये रिश्वत मांगी थी।

 शुक्रवार को सीबीआई की टीम प्रयागराज भेजी गई, जिसने देर शाम सेना के दोनों अफसरों को घूस की रकम लेते हुए रंगे हाथों दबोच लिया। तत्पश्चात उनके कार्यालय और आवास पर छापा मारा, जहां तमाम संदिग्ध दस्तावेज आदि बरामद किए गए हैं। जांच में उनके कुछ अन्य साथी अफसरों के नाम भी सामने आए हैं, जिनकी भूमिका की पड़ताल की जा रही है। सीबीआई की टीम दोनों को शनिवार को राजधानी लेकर आएगी, जिसके बाद उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा। सीबीआई सेना में घूसखोरी के इस रैकेट की तह तक जाने के लिए दोनों को कस्टडी रिमांड पर देने का अदालत से अनुरोध कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें