फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: गेस्ट हाउस कांड पर मायावती ने सपा को घेरा, कहा- पहले इसके लिए पश्चाताप करे पार्टी; मुझे याद है हमला

Fri, 28 Mar 2025 07:35 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Mayawati: बसपा प्रमुख मायावती ने सपा पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि आगरा की घटना पर प्रतिक्रिया देने से पहले सपा को गेस्ट हाउस कांड याद रखना चाहिए।  
 
विज्ञापन
सपा नेता अखिलेश यादव और बसपा प्रमुख मायावती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने समाजवादी पार्टी पर जोरदार हमला बोला है। बसपा सुप्रीमो ने शुक्रवार को जारी अपने बयान में कहा कि आगरा में हुई घटना के साथ सपा मुखिया अखिलेश यादव को सपा सरकार में 2 जून 1995 को लखनऊ स्टेट गेस्ट हाउस में मेरे ऊपर कराया गया जानलेवा हमला भी याद करना चाहिए। सपा को इसके लिए पश्चाताप भी करना चाहिए।

विज्ञापन


बसपा सुप्रीमो ने कहा कि आगरा की घटना की आड़ में अब सपा अपनी राजनीति रोटियां सेंकना बंद करे और इस घटना की तरह यहां दलितों का और उत्पीड़न न कराए। बता दें कि बसपा सुप्रीमो ने सपा सांसद रामजी लाल सुमन के आवास पर हुए हमले के बाद सपा नेताओं की प्रतिक्रिया पर पलटवार करते हुए कहा था कि सपा दलित नेताओं को आगे करके घिनौनी राजनीति कर रही है। 

अपने राजनीतिक लाभ के लिए सपा अपने दलित नेताओं को ही नुकसान पहुंचाने में लगी है। दलितों को इनके सभी हथकंडों से सावधान रहना चाहिए। हालांकि उन्होंने आगरा की घटना को चिंताजनक बताते हुए कहा था कि सपा को अपने स्वार्थ में किसी भी समुदाय का अपमान नहीं करना चाहिए। अब इनको किसी भी समुदाय में दुर्गंध व सुगंध आ रही है। इससे समाज में अमन-चैन व सौहार्द बिगड़ेगा, जो ठीक नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें