फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: राज्य अध्यापक और सीएम शिक्षक पुरस्कार के आवेदन 10 से, जानिए योग्यता और अप्लाई करने का तरीका

Wed, 04 Nov 2026 09:14 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Teacher Awards: आवेदन विभाग की वेबसाइट https://upmsp.edu.in पर भरे जाएंगे। जिला स्तरीय समिति एक से 15 दिसंबर तक आवेदनों का परीक्षण और स्थलीय सत्यापन कर पात्र अभ्यर्थियों के प्रस्ताव मंडलीय समिति को भेजेगी।
विज्ञापन
सीएम शिक्षक पुरस्कार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 प्रदेश के माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक और शिक्षक 10 से 30 नवंबर तक राज्य अध्यापक पुरस्कार और मुख्यमंत्री अध्यापक पुरस्कार के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने बुधवार को इसकी समयसारिणी जारी कर दी। चयन प्रक्रिया 24 जनवरी 2027 तक पूरी की जाएगी।

विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल की ओर से जारी निर्देश के अनुसार, राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त (एडेड) और संस्कृत माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों, प्रधानाचार्यों व प्रधानाध्यापकों को राज्य अध्यापक पुरस्कार दिया जाएगा। वहीं, वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों, प्रधानाचार्यों व प्रधानाध्यापकों को मुख्यमंत्री अध्यापक पुरस्कार के लिए चुना जाएगा।

आवेदन विभाग की वेबसाइट https://upmsp.edu.in पर भरे जाएंगे। जिला स्तरीय समिति एक से 15 दिसंबर तक आवेदनों का परीक्षण और स्थलीय सत्यापन कर पात्र अभ्यर्थियों के प्रस्ताव मंडलीय समिति को भेजेगी। मंडलीय समिति 16 से 30 दिसंबर तक प्रस्ताव निदेशालय स्तरीय चयन समिति को भेजेगी। इसके बाद 31 दिसंबर से 14 जनवरी 2027 तक प्रस्ताव राज्य स्तरीय समिति को भेजे जाएंगे। राज्य स्तरीय समिति 15 से 24 जनवरी तक चयन प्रक्रिया पूरी करेगी।
विज्ञापन


चयन वर्ष 2022 में निर्धारित मानकों के आधार पर होगा। मूल्यांकन 120 अंकों में किया जाएगा। इसमें उत्कृष्ट कार्य, छात्रों की उपस्थिति, परीक्षा परिणाम, नामांकन वृद्धि और विद्यालय में उपलब्ध संसाधनों को आधार बनाया जाएगा। शिक्षकों को विद्यालय को बेहतर बनाने के लिए किए गए प्रयासों का भी ब्योरा देना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें