फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : दरोगा के साढ़े नौ हजार पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू

Thu, 01 Apr 2021 09:01 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश पुलिस में दरोगा के साढ़े नौ हजार से अधिक पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया बृहस्पतिवार से शुरू हो गई। दरोगा के 9534 पदों के लिए इसी वर्ष 24 फरवरी को विज्ञापन निकला था। इसमें नागरिक पुलिस के 9027 पद, प्लाटून कमांडर के 484 पद और अग्निशमन अधिकारी द्वितीय के 23 पदों पर भर्ती होनी है। इसके लिए 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक आवेदन मांगे गए हैं।
विज्ञापन


आवेदन तीन चरणों में किया जा सकेगा। पहले चरण में रजिस्ट्रेशन दूसरे चरण में योग्यता संबंधी दस्तावेज अपलोड और तीसरे चरण में ऑनलाइन फीस जमा करनी होगी। इस भर्ती में आरक्षण व्यवस्था निर्धारित मानकों के अनुरूप रहेगी। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए दस प्रतिशत सीटें आरक्षित की गई हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें