फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: प्रदेश के आईटीआई कॉलेजों में आवेदन प्रक्रिया आज से, पांच जून तक इस लिंक से कर सकेंगे आवेदन

Mon, 12 May 2025 10:55 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

ITI colleges of UP: यूपी के आईटीआई कॉलेजों में आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू होगी। अभ्यर्थी पांच जून तक इस लिंक पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। 
 
विज्ञापन
प्रदेश के आईटीआई कॉलेजों में आवेदन प्रक्रिया आज से। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 प्रदेश के राजकीय व निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में विभिन्न कोर्स व टाटा टेक्नोलॉजी के सहयोग से अपग्रेड राजकीय संस्थानों में 11 दीर्घकालीन कोर्स में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 12 मई से शुरू हो रहे हैं। अभ्यर्थी पांच जून तक www.scvtup.in पर आवेदन कर सकेंगे।

विज्ञापन


आवेदन प्रक्रिया के लिए मोबाइल नंबर का ओटीपी सत्यापन अनिवार्य है। आवेदन शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग व यूपीआई से किया जा सकेगा। राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद (एससीवीटी) की ओर से सामान्य व पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 250 रुपये तथा अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 150 रुपये आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है। 

व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के विशेष सचिव व अधिशासी निदेशक एससीवीटी अभिषेक सिंह ने बताया कि आवेदन के बाद अभ्यर्थी अपने फॉर्म का प्रिंटआउट ले सकेंगे। आवेदन की कमियों में संशोधन के लिए दो दिन का मौका भी दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें