फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: कल से प्रदेश में सक्रिय होगा एक और पश्चिमी विक्षोभ, इन जिलों में हो सकती है हल्की बारिश; यहां होगी धूप

Sun, 10 May 2026 06:55 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Weather in UP: यूपी  में 11 मई से एक और विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है। हालांकि यह विक्षोभ हल्का होगा ओर इसका असर सिर्फ कुछ जिलों पर ही होगा। 
विज्ञापन
प्रदेश में कई जगह आंधी और बारिश हो सकती है। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। बीते एक सप्ताह से प्रदेश के कई हिस्सों में तेज हवाओं और हल्की बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार 11 मई, सोमवार को प्रदेश में मौसम अपेक्षाकृत स्थिर और शुष्क रहेगा।इसके बाद एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 12 से 15 मई के बीच पश्चिमी व पूर्वी यूपी के तराई क्षेत्रों में बादलों की आवाजाही बढ़ेगी और कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।

विज्ञापन


रविवार को प्रदेश के अधिकांश जिलों में तेज धूप निकलने से गर्मी में बढ़ोतरी दर्ज की गई, हालांकि लू जैसी स्थिति नहीं बनी। अधिकांश स्थानों पर तापमान अब भी सामान्य से नीचे बना हुआ है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक मंगलवार से अगले तीन-चार दिनों तक तराई क्षेत्रों में बादलों की सक्रियता बनी रहेगी। इस दौरान रुक-रुक कर हल्की बारिश के आसार हैं, लेकिन इसके बावजूद तापमान में 6 से 8 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है।

रविवार को प्रयागराज 39.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ सबसे गर्म रहा। बांदा में 39.2 डिग्री, जबकि वाराणसी और आगरा में 38.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वहीं हमीरपुर में 26.2 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रात रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

राजधानी में अब खिलकर निकलेगी धूप, चढ़ेगा पारा

 राजधानी में बीते एक सप्ताह से मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा था। कभी तेज हवाएं चलीं तो कभी बूंदाबांदी होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को गर्मी से राहत मिली। अब मौसम में स्थिरता आने के संकेत हैं। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार से राजधानी में मौसम शुष्क रहेगा और तापमान में लगातार बढ़ोतरी होगी।

रविवार को सुबह से ही धूप खिलने के साथ गर्माहट बढ़ गई। बीते बृहस्पतिवार से रविवार तक अधिकतम तापमान में 5.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अगले एक सप्ताह के दौरान अधिकतम तापमान में करीब 6 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि हो सकती है। ऐसे में आने वाले दिनों में लोगों को फिर से तेज गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।

रविवार को अधिकतम तापमान 1.1 डिग्री की बढ़त के साथ 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जबकि न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री की बढ़त के साथ 25.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें