फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: डिप्टी सीएम आवास के सामने एएनएम का उग्र प्रदर्शन, 2027 में परिणाम भुगतने की दी चेतावनी; सड़कों पर धरना

Mon, 12 Oct 2026 01:16 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

ANMs protest in Lucknow: प्रदर्शनकारी महिलाओं का आरोप है कि पिछले छह दिनों से लगातार आंदोलन और ज्ञापन सौंपने के बावजूद शासन-प्रशासन स्तर पर उनकी सुध नहीं ली जा रही है और उनकी मांगों को पूरी तरह नजरअंदाज किया जा रहा है। 
विज्ञापन
पुलिस से हुई तीखी भिड़ंत। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में संविदा और आउटसोर्सिंग महिला एएनएम कर्मियों का गुस्सा लगातार छठे दिन सोमवार को उस वक्त फूट पड़ा जब उन्होंने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आक्रामक तेवर दिखाते हुए डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के राजभवन कॉलोनी स्थित आवास का घेराव कर दिया और सड़क पर धरने पर बैठ गईं। प्रदर्शनकारी महिलाओं का आरोप है कि पिछले छह दिनों से लगातार आंदोलन और ज्ञापन सौंपने के बावजूद शासन-प्रशासन स्तर पर उनकी सुध नहीं ली जा रही है और उनकी मांगों को पूरी तरह नजरअंदाज किया जा रहा है। 

विज्ञापन


प्रदर्शन के दौरान स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस और प्रशासन तुरंत हरकत में आया और सड़क पर बैठी महिला एएनएम कर्मियों को बलपूर्वक वहां से हटाते हुए बसों में भरकर इको गार्डन भेज दिया।

विज्ञापन


आंदोलनकारी महिला कर्मियों ने दो टूक चेतावनी दी है कि यदि उनकी सभी संविदा एएनएम कर्मियों को तुरंत स्थायी करने, समान काम-समान वेतन देने, गृह जनपद में तैनाती सुनिश्चित करने, स्वास्थ्य बीमा व नियमित ईपीएएफ अंशदान का लाभ देने तथा कार्यस्थल पर शिकायतों के निस्तारण के लिए विशाखा कमेटी का गठन करने जैसी जायज मांगें जल्द पूरी नहीं की गईं, तो उन्हें आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम भुगतने पड़ेंगे। 
विज्ञापन


महिलाओं का कहना है कि वे इससे पहले भी कई बार डिप्टी सीएम बृजेश पाठक को ज्ञापन सौंप चुकी हैं, लेकिन हर बार उन्हें कोरे आश्वासन ही मिले हैं, जिससे उनमें आक्रोश और गहराता जा रहा है।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें