फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी-उत्तराखंड में परिवहन समझौता आज, नए रूट पर चलेंगी बसें 

Sun, 28 Oct 2018 09:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

यूपी और उत्तराखंड सरकार के बीच सोमवार को अंतर्राज्यीय बस सेवाओं को सुगम एवं सुदृढ़ बनाने के लिए समझौता होगा। इस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत हस्ताक्षर करेंगे। 

विज्ञापन


कालिदास मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास पर सुबह 11 बजे आयोजित कार्यक्रम में योगी आदित्यनाथ हरी झंडी दिखाकर कुंभ शटल सेवा की 51 एवं 3 सीएनजी बसों का शुभारंभ भी करेंगे। समझौते के वक्त उप्र के परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह एवं उत्तराखंड के यशपाल आर्य सहित दोनों राज्यों के प्रमुख सचिव एवं प्रबंध निदेशक मौजूद रहेंगे। 

इस समझौते के बाद यूपी एवं उत्तराखंड परिवहन निगम की साधारण सेवा, जनता एसी जनरथ, लग्जरी बस वॉल्वो एवं स्कैनिया का नए रूट पर संचालन होगा। इससे दोनों राज्यों के लोग यूपी एवं उत्तराखंड के दर्शनीय स्थलों का भ्रमण कर सकेंगे। 
विज्ञापन


इन रूट पर बसों का आवागमन

लखनऊ- देहरादून, वाराणसी-लखनऊ-बरेली-हरिद्वार, जयपुर-मथुरा-हरिद्वार, कानपुर-ऋषिकेश, बहराइच-रुपैइडिहा-हरिद्वार, अलीगढ़-हल्द्वानी, बरेली-हरिद्वार, मथुरा-हरिद्वार, आगरा-सहारनपुर-देहरादून, आगरा-मेरठ-ऋषिकेश, दिल्ली-ऋषिकेश-देहरादून, दिल्ली-कोटद्वार, दिल्ली-हल्द्वानी, दिल्ली-हरिद्वार, मुरादाबाद-हरिद्वार-सहारनपुर, मुरादाबाद-हल्द्वानी। 

कुंभ मेला शुरू होने पर चलेंगी ये बसें  

सीएम योगी के हाथों कुंभ स्पेशल बसों का उद्घाटन होने के बाद सभी बसें अभी प्रयागराज न जाकर अपने परिक्षेत्र में रहेंगी। कुंभ मेला शुरू होते ही ये प्रयागराज पहुंचकर शटल सेवा के रूप में चलने लगेंगी। 51 बसों में 10-10 प्रयागराज, कानपुर, वाराणसी, गोरखपुर एवं 11 लखनऊ परिक्षेत्र से लंबी दूरी के रूट पर चलेंगी। इसके अतिरिक्त 3 सीएनजी बसें लखनऊ और आगरा के बीच चलेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें