फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: भावुक आजम बोले- मुझे देश छोड़ने की अनुमति दे सरकार, बच्चों से बीड़ी बनवा लेता, लेकिन जेल नहीं जाने देता

Thu, 19 Nov 2026 09:17 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ/रामपुर

सार

Azam Khan out of jail: जेल से रिहाई के बाद सपा नेता आजम खां ने जेल के अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि सरकार ने उनके साथ लगातार बर्बरता की है।
विज्ञापन
आजम खां ने सुनाई जेल की आपबीती। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जेल से रिहाई के बाद सपा के वरिष्ठ नेता आजम खां ने बृहस्पतिवार को अपनी चुप्पी तोड़ते हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने सरकार, जांच एजेंसियों और संवैधानिक संस्थाओं पर तीखे सवाल उठाए। कहा कि अगर उनसे इतनी ही नफरत है तो सरकार उन्हें पूरे परिवार समेत इच्छा मृत्यु दे दे या फिर देश छोड़ने की इजाजत दे। इन दोनों में से कोई एक फैसला तो किया जा सकता है। आजम खां ने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में नफरत का एजेंडा चलाया जा रहा है और शिक्षा का मंदिर बनाने और मुसलमान होने की उन्हें सजा दी जा रही है।

विज्ञापन


जौहर विश्वविद्यालय को लेकर उन्होंने कहा कि जब विश्वविद्यालय तोड़ने की बात सुनी तो सोचा था कि खंडहरों में बच्चों को पढ़ाएंगे। दुनिया को बताएंगे कि लोग रोमन साम्राज्य के खंडहर देखने जाते हैं, वैसे ही जौहर विश्वविद्यालय भी देखने आएं। इसे दुनिया के लिए मिसाल बना देंगे। उन्होंने दावा किया कि विश्वविद्यालय के 90 प्रतिशत भवन वर्ष 2004, 2005 और 2006 में ही तैयार हो चुके थे। इसके बावजूद आयकर विभाग ने गलत दरों के आधार पर आकलन किया और दिल्ली का रेट लगा दिया।

आजम खां ने कहा कि उनके पास इस घर के अलावा कोई दूसरा मकान नहीं है। 50 साल तक लखनऊ की राजनीति में रहने और चार बार मंत्री बनने के बावजूद उन्होंने दूसरा घर नहीं बनाया। ईडी, आयकर विभाग, विकास प्राधिकरण और सीबीआई जैसी एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि इनके कारण बहुत से लोग परेशान हैं। संवैधानिक संस्थाओं को अपनी साख खुद बचानी चाहिए और सोचना चाहिए कि देश उनके बारे में क्या सोच रहा है। चुनाव आयोग का जिक्र करते हुए कहा कि इसकी वजह से दुनिया में देश की बदनामी हुई है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में बदले की राजनीति नहीं करेंगे, बल्कि जिन्हें इंसाफ नहीं मिला है, उन्हें इंसाफ दिलाएंगे।

विज्ञापन
Trending Videos

बच्चों से बीड़ी बनवा लेता, लेकिन जेल नहीं जाने देता

आजम खां ने अपने परिवार के साथ हुए व्यवहार को अमानवीय बताते हुए कहा कि आजादी से बढ़कर कोई दौलत नहीं है। वह अपने बच्चों से बीड़ी बनवा लेते, लेकिन उन्हें जेल नहीं जाने देते। इसके लिए उन्हें रिक्शा तक चलाना पड़ता तो चलाते। उन्होंने कहा कि मानवाधिकार आयोग के नियमों का उल्लंघन हुआ और उनके परिवार के साथ बहुत ज्यादती की गई। उन्होंने कहा कि शिक्षा का मंदिर बनाने वाले एक मुसलमान को सताकर अगर किसी को वोट बढ़ने की उम्मीद है तो वह गलतफहमी में है।

जेल में कुत्ते भी न खाएं ऐसा खाना दिया जाता था

 सपा नेता आजम खां ने जेलों की व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए सरकार को कटघरे में खड़ा किया, उन्होंने कहा कि किसी भी छोटी कोठरी में दो लोगों को 20 घंटे तक बंद नहीं किया जा सकता। ऐसा खाना नहीं दिया जा सकता, जिसे गली के कुत्ते भी न खाएं। सरकार जेलों की व्यवस्था के लिए इतना पैसा देती है, फिर जेलों के अंदर ऐसा क्या हो रहा है। उन्होंने कहा कि अगर सत्ता परिवर्तन हुआ तो जेलों की व्यवस्था दुरुस्त कराई जाएगी। आजम खां ने जेलों में बंदियों के साथ होने वाले व्यवहार को लेकर गंभीर सवाल उठाए और कहा कि मानवीय गरिमा का ध्यान रखा जाना चाहिए।

जेल जाने के बाद 28 किलो घट गया वजन

 आजम खां ने जेल में रहने के दौरान अपने स्वास्थ्य पर पड़े असर का जिक्र करते हुए कहा कि जब उन्होंने सरेंडर किया था, तब उनका वजन 98 किलो था। अब घटकर 70 किलो रह गया है। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ चोरी, बेईमानी और कमीशन लेने का आरोप नहीं लगा। इसके बावजूद उन्हें जिन मुकदमों और परिस्थितियों से गुजरना पड़ा, वह उनके लिए बेहद पीड़ादायक रहा।
विज्ञापन

ओवैसी पर बिना नाम लिए कटाक्ष ...दाढ़ी रखने से कोई मौलाना या साधु नहीं हो जाता

आजम खां - फोटो : अमर उजाला
 सपा नेता आजम खां ने एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी का नाम लिए बिना उन पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि वह बैरिस्टर हैं, मौलाना नहीं। दाढ़ी रखने से कोई मौलाना नहीं हो जाता और न ही कोई साधू बन जाता है। मौलाना होने के लिए मौलवियत की डिग्री और फतवा देने के लिए मुफ्ती की डिग्री होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि उनके लिए दुआ करने के लिए वह शुक्रगुजार हैं, लेकिन उनका घर चार कदम की दूरी पर था। वह घर भी आ सकते थे। आजम ने कहा कि वह दुआ नहीं, उनके दुश्मनों के लिए दवा थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें