फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: दिल्ली व पूर्वी भारत से उत्तराखंड के लिए बनेगा वैकल्पिक रेल मार्ग, हिमालय की तराई तक मजबूत होगा नेटवर्क

Fri, 18 Jul 2025 10:16 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

हिमालय के तराई इलाकों तक के लिए रेल नेटवर्क को मजबूत किया जाएगा। इसके तहत भीरा खीरी-रायबोझा के बीच नई रेलवे लाइन के निर्माण को मंजूरी दे दी गई है।
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमालय के तराई क्षेत्र तक रेलवे नेटवर्क को मजबूत करने के क्रम में भीरा खीरी-रायबोझा के बीच नई रेलवे लाइन के निर्माण को हरी झंडी मिल गई है। वहीं, मैलानी-भीरी खीरी व नानपारा रायबोझा के बीच ब्रॉड कन्वर्जन (आमान परिवर्तन) को स्वीकृति मिल गई। इसका सर्वेक्षण जल्द शुरू होगा। इससे दिल्ली व पूर्वी भारत से उत्तराखंड जाने के लिए वैकल्पिक रूट तैयार जाएगा, जिससे कृषि व वन्य उत्पादों के परिवहन में आसानी होगी।

विज्ञापन


पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के जनसंपर्क अधिकारी महेश कुमार गुप्ता ने बताया कि रेल मंत्रालय ने हिमालय की तराई में रेल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में कार्य किया है। लखीमपुर खीरी के भीरा खीरी रायबोझा (120 किमी) के मध्य नई लाइन निर्माण के साथ मैलानी-भीरा खीरी (16 किमी) एवं नानपारा-रायबोझा (13 किमी) के आमान परिवर्तन कराने के तहत सर्वेक्षण को स्वीकृति दे दी है। इससे मैलानी से नानपारा के दर मध्य ब्रॉडगेज की सुविधा हो जाएगी और तेज रफ्तार ट्रेनों को रूट पर चलाया जा सकेगा।

ये भी पढ़ें - दुबई, यूएई-नेपाल से फंडिंग और धर्मांतरण का खेल, ईडी ने खंगाला छांगुर का 'काला साम्राज्य'; मिले अहम सुराग
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - छांगुर पर ईडी का शिकंजा: 18 टीमें... 15 ठिकानों पर एक साथ छापा; परत दर परत खुल रहे कागजों पर दफन गहरे राज
विज्ञापन


बहराइच व खीरी जिलों में मैलानी-नानपारा मीटरगेज लाइन के मैलानी-भीरा खीरी और नानपारा रायबोझा खंडों का आमान परिवर्तन के साथ ही भीरा खीरी और रायबोझा के बीच दुधवा राष्ट्रीय उद्यान के बाहर से नई ब्रॉडगेज रेलवे लाइन बनाने के लिए सर्वेक्षण कार्य के लिए 3.58 करोड़ रुपये की संस्तुति दी है।

सर्वे के साथ विस्तृत परियोजना रिपोर्ट भी बनाई जाएगी। इस रेलवे लाइन के ब्रॉडगेज होने से दिल्ली सहित देश के पश्चिमी व उत्तरी भाग में जाने के साथ-साथ पूर्वी भारत से पीलीभीत व उत्तराखंड जाने के लिए वैकल्पिक मार्ग उपलव्ध होगा। साथ ही क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें