फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: खाद की कमी की खबरों के बीच बोले कृषि मंत्री, कहा- प्रदेश में 25.32 लाख मीट्रिक टन खाद मौजूद

Mon, 27 Oct 2025 09:12 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Fertilizer crisis in UP: यूपी के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा है कि प्रदेश में इस समय 25.32 लाख मीट्रिक टन खाद उपलब्ध है। यह स्टॉक पिछले साल की तुलना में ज्यादा है। 
विज्ञापन
कई जगहों पर दिखती हैं खाद के लिए लंबी कतारें।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 प्रदेश में अभी 25.32 लाख मीट्रिक टन खाद उपलब्ध है। यह पिछले साल अक्तूबर माह की अपेक्षा 1.13 लाख मीट्रिक टन अधिक है। हर दुकान और समिति तक खाद पहुंचाने के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया गया है। यह कहना है कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का।

विज्ञापन


कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने विभागीय अधिकारियों के साथ सोमवार को कृषि भवन में खाद और बीज वितरण व्यवस्था की समीक्षा की। विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि निरंतर बाजार पर नजर रखी जाए। निदेशालय के अधिकारी जिलों मे जाकर समितियों एवं निजी दुकानों पर खाद बिक्री की स्थिति का आकलन करते रहे। समीक्षा में विभागीय अधिकारियों ने बताया कि रबी 2025-26 सीजन के लिए 26 अक्टूबर 2025 तक कुल 32.68 लाख मीट्रिक टन खाद प्राप्त हो चुका है, जिनमें से 7.36 लाख मीट्रिक टन की बिक्री की जा चुकी है।

 राज्य में 25.32 लाख मीट्रिक टन खाद का स्टॉक उपलब्ध है। गत वर्ष अक्तूबर में 24.19 लाख मीट्रिक टन का स्टाक था। ऐसे में इस वर्ष 1.13 लाख मीट्रिक टन अधिक स्टाक मौजूद है। अभी 4.56 लाख मीट्रिक टन डीएपी, 4.82 लाख मीट्रिक टन एनपीके, 11.98 लाख मीट्रिक यूरिया मौजूद है। बैठक में कृषि राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख ने कहा कि अधिकारियों को इस बात का खास ध्यान रखना होगा कि किसानों को सुविधा मिलने में एक दिन की देरी भी प्रदेश के कृषि उत्पादन और उत्पादकता में बहुत बड़ी कमी ला देता है। बैठक में कृषि विभाग के प्रमुख सचिव रवींद्र, सचि इन्द्र विक्रम सिंह, विशेष सचिव ओपी वर्मा, निदेशक पंकज त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

43 फीसदी बीज वितरण

रबी 2025-26 के लिए बीज की उपलब्धता की समीक्षा करते हुए कृषि मंत्री ने निर्देश दिया कि वितरण तंत्र में किसी तरह की खामी मिली तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई होगी। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि 8,14,242 क्विंटल बीज का लक्ष्य था, जिसमें 3,47,951क्विंटल बीज उपलब्ध कराया जा चुका हैं, जो लक्ष्य का 43 प्रतिशत है। अब तक 58,336 क्विंटल बीज वितरित किए जा चुके हैं। गेहूं की फसल के लिए 7.10 लाख क्विंटल लक्ष्य के सापेक्ष 2.68 लाख क्विंटल बीज उपलब्ध हैं। चना, मसूर, तोरिया और राई/सरसों की फसलों में बीज की उपलब्धता क्रमशः 79, 88, 82 और 83 प्रतिशत रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें