राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय ने पार्टी के वरिष्ठ नेता अंबुज पटेल को प्रोफेशनल मंच का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया है। उन्हें प्रदेश भर में विभिन्न प्रोफेशन से जुड़े लोगों को संगठन से जोड़ने का निर्देश दिया गया है। इस मनोनयन पर कोषाध्यक्ष बीएल प्रेमी, अंकुर सक्सेना, महेश पाल धनगर आदि ने उन्हें बधाई दी है।
विज्ञापन
नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष अंबुज पटेल ने कहा कि संगठन को पूरे प्रदेश में सक्रिय करेंगे। चिकित्सा, इंजीनियरिंग, अधिवक्ता सहित विभिन्न प्रोफेशन से जुड़े लोगों को संगठन से जोड़ा जाएगा ताकि राष्ट्रीय लोकदल पश्चिमी उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में सक्रिय हो और आगामी विधानसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन कर सके।