फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आंबेडकर जयंती आज, प्रदेश में बाबा साहब की प्रतिमाओं पर लगेंगे छत्र; बसपा समर्थकों का जमावड़ा शुरू

Mon, 13 Apr 2026 10:48 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Ambedkar Jayanti: आंबेडकर जयंती 14 अप्रैल को है। प्रदेश की सरकार के साथ सभी राजनीतिक दलों के द्वारा जयंती पर विविध आयोजन किए जाएंगे। 
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर होंगे विविध कार्यक्रम।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में इस वर्ष आंबेडकर जयंती केवल स्मृति दिवस के रूप में न मनाकर सामाजिक न्याय, जागरुकता और जनसंपर्क के व्यापक अभियान के रूप में मनाई जाएगी। प्रदेश के सभी जिलों और विधानसभा क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें जनप्रतिनिधि उनके अधिकारों, संविधान और समानता के मूल्यों की जानकारी देंगे।

विज्ञापन


मंगलवार को हजरतगंज स्थित आंबेडकर महासभा परिसर में होने वाला मुख्य कार्यक्रम महासभा ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य लालजी प्रसाद निर्मल के नेतृत्व में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत बौद्ध भिक्षुओं द्वारा बाबा साहब के अस्थिकलश पर पुष्पांजलि और बुद्ध वंदना के साथ होगी। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। सरकार की मंंशा के अनुरूप यूपी के प्रत्येक जिले में भारतीय जनता पार्टी के सांसद, विधायक और अन्य जनप्रतिनिधि जनता के बीच जाकर उन्हें उनके संवैधानिक अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक करेंगे।

प्रदेश सरकार ने आंबेडकर जयंती से पहले एक महत्वपूर्ण घोषणा भी की है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि प्रदेश भर में स्थापित बाबा साहब की प्रतिमाओं पर छत्र लगाए जाएंगे, साथ ही बाउंड्री वॉल और सौंदर्यीकरण का कार्य भी कराया जाएगा।
विज्ञापन


मंगलवार को प्रदेश के सभी जिलों में विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों, विद्यालयों और सामाजिक संस्थाओं में भी विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें विचार गोष्ठियां, भाषण, निबंध प्रतियोगिताएं और वाद-विवाद शामिल हैं, जिनके माध्यम से नई पीढ़ी को बाबा साहब के योगदान और उनके संघर्षों से परिचित कराया जाएगा। वहीं समाज कल्याण विभाग के सभी कार्यालयों, विद्यालयों, छात्रावासों और संस्थाओं में भी आयोजन होंगे। इनमें बाबा साहब डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा एवं चित्र पर माल्यार्पण, विचार गोष्ठियां, निबंध, भाषण और वाद-विवाद प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

सीएम योगी की अध्यक्षता में कैबिनेट डॉ. बीआर आंबेडकर मूर्ति विकास योजना को मंजूरी दे चुकी है, जिसके तहत प्रदेश की प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में सामाजिक न्याय के महानायकों के 10-10 स्मारकों और प्रतिमाओं का विकास एवं सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। इस पर कुल 403 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके तहत बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर, संत रविदास, कबीर, महात्मा ज्योतिबा फुले, महर्षि वाल्मीकि सहित अन्य महापुरुषों की प्रतिमाओं और स्मारकों का संरक्षण, सौंदर्यीकरण और आधारभूत विकास होगा।

केशव प्रसाद मौर्य ने आंबेडकर जयंती की दी शुभकामनाएं

 उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भारत रत्न बाबा साहब डा. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर देश व प्रदेश वासियों को अपनी शुभकामनाएं व बधाई दी हैं। अपने शुभकामना संदेश में उन्होंने कहा कि डॉ. आंबेडकर का पूरा जीवन ही एक संदेश है। समाज के कमजोर वर्गों के शैक्षिक व सामाजिक उत्थान में बाबा साहब आंबेडकर का बहुत बड़ा योगदान रहा ।उनके आदर्श व उनका जीवन दर्शन आज भी प्रासंगिक है। हम सबको उनके जीवन दर्शन से न केवल प्रेरणा लेनी चाहिए ,बल्कि उसे आत्मसात भी करना चाहिए ।
विज्ञापन

बसपा समर्थकों का जमावड़ा शुरू

आंबेडकर पार्क में होगी बसपा की रैली। - फोटो : अमर उजाला।
 संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती मंगलवार को मनाई जाएगी। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती मंगलवार सुबह 8 बजे अपने आवास पर डॉ. आंबेडकर को श्रद्धासुमन अर्पित करेंगी और समर्थकों और कार्यकर्ताओं के नाम संदेश जारी करेंगी। दूसरी ओर गोमतीनगर के डॉ. आंबेडकर सामाजिक परिवर्तन स्थल पर सुबह 9:30 बजे पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ डॉ. आंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके लिए राजधानी में बसपा समर्थकों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया है। सोमवार शाम तक 25 हजार से अधिक कार्यकर्ता और समर्थक आ चुके थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें