फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: अमर उजाला के चन्द्रभान यादव को लाडली मीडिया अवार्ड, अंगदान से संबंधित खबर के लिए हुए सम्मानित

Fri, 21 Nov 2025 07:19 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Ladli Media Award:अमर उजाला उत्तर प्रदेश के स्टेट ब्यूरो में विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत  चन्द्रभान यादव को लाडली मीडिया अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
चन्द्रभान यादव को सम्मान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमर उजाला स्टेट ब्यूरो में कार्यरत विशेष संवाददाता चंद्रभान यादव को लाडली मीडिया अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह अवॉर्ड अमर उजाला में प्रकाशित ‘महिलाओं को अंगदान से परहेज करते हैं पुरुष’ शीर्षक से प्रकाशित खबर के लिए दिया गया है। उनको यह सम्मान दूसरी बार मिला है।

विज्ञापन


19 नवंबर को मुंबई के नेशनल सेंटर फॉर परफार्मिंग आर्ट्स के टाटा थियेटर में हुए समारोह में उन्हें ओगिल्वी इंडिया की कार्यकारी अध्यक्ष हेपजीबा पाठक, डिस्कवरी कम्युनिकेशंस इंडिया की प्रबंध निदेशक, आईएए की अध्यक्ष मेघा टाटा और वरिष्ठ पत्रकार व लेखिका कल्पना शर्मा ने लाडली मीडिया अवॉर्ड से सम्मानित किया।

 वक्ताओं ने कहा कि अमर उजाला लैंगिग असमानता को दूर करने के लिए निरंतर प्रयास कर रहा है। समारोह में पॉपुलेशन फर्स्ट की फउंडर-ट्रस्टी डॉ. एएल शारदा ने बताया कि पापुलेशन फर्स्ट की ओर से लैंगिक संवेदनशीलता को बढ़ावा देने के लिए लाडली मीडिया अवॉर्ड दिया जाता है। समारोह में पत्रकारिता, फिल्म, ओटीटी और साहित्य के क्षेत्र में देशभर के 14 राज्यों से 9 भाषाओं में जेंडर-सेंसिटिव आधारित स्टोरी लिखने के लिए पेशेवरों को सम्मानित किया गया। समारोह में यूएनएफपीए की अनुजा गुलाटी, पॉपुलेशन फर्स्ट के प्रोग्राम डायरेक्टर योगेश पवार ने भी विचार व्यक्त किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी बार मिला सम्मान

मुंबई में हुआ ये समारोह। - फोटो : अमर उजाला।
चंद्रभान को लाडली मीडिया अवॉर्ड से 2023 में भी सम्मानित किया जा चुका है। तब उन्हें अमर उजाला में ‘बीमारी पति-पत्नी दोनों की, फिर भी सजा भुगतती पत्नी’ शीर्षक से प्रकाशित खबर के लिए यह सम्मान मिला था। चंद्रभान को रीच मीडिया फाउंडेशन की ओर से क्षयरोग, मधुमेह, कार्डियक सर्जरी पर फैलोशिप भी मिल चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें