फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सपाई पर पिस्तौल तानकर धमकी देने का आरोप, भड़के अरविंद राजभर, बोले- गुंडई से नहीं दबेगी आवाज; की शिकायत

Thu, 13 Aug 2026 06:09 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

लखनऊ में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के कार्यालय में पिस्टल दिखाकर धमकी देने का आरोप लगा है। पार्टी महासचिव ने पुलिस में शिकायत देकर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की। आरोप है कि कार्यालय प्रभारी से अभद्रता और मारपीट के बाद जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
डॉ राजभर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के प्रदेश कार्यालय में घुसकर पिस्टल दिखाने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव डॉ. अरविंद राजभर ने मामले में पुलिस से निष्पक्ष जांच और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


डॉ. अरविंद राजभर के मुताबिक, राशिद अली नाम का एक व्यक्ति पार्टी कार्यालय पहुंचा। उसने खुद को समाजवादी पार्टी का कार्यकर्ता बताया और कार्यालय प्रभारी धर्म प्रकाश चौधरी से कहा कि अखिलेश यादव के खिलाफ कुछ बोलना ठीक नहीं होगा। आरोप है कि इसके बाद उसने गाली-गलौज और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। विरोध करने पर कार्यालय प्रभारी से मारपीट की गई और पिस्टल निकालकर जान से मारने की धमकी दी गई।

राजभर बोले- धमकी से नहीं दबेगी आवाज

डॉ. राजभर ने कहा कि घटना के समय वह कार्यालय में मौजूद नहीं थे। हालांकि आरोपी कथित तौर पर उनका नाम लेकर भी जान से मारने की धमकी देकर गया। इस संबंध में पुलिस को लिखित शिकायत दी गई है।  उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों को एक-दूसरे की नीतियों का विरोध करने और अपनी बात रखने का अधिकार है। राजनीतिक लड़ाई लोकतांत्रिक तरीके से होनी चाहिए। पिस्टल दिखाकर धमकी देना कानून-व्यवस्था का गंभीर मामला है। उन्होंने पुलिस से यह भी पता लगाने की मांग की कि आरोपी अकेले आया था या उसके पीछे किसी अन्य व्यक्ति या संगठन की भूमिका थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें