फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : सभी मंडल मुख्यालय पर होगा 18 से अधिक उम्र वालों का टीकाकरण

Fri, 14 May 2021 07:54 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

प्रदेश सरकार ने फैसला लिया है कि सोमवार से सभी मंडल मुख्यालय वाले जिलों में 18 से 44 साल की उम्र वाले लोगों का टीकाकरण कराया जाएगा।
विज्ञापन
कोरोना टीकाकरण - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश सरकार अब सभी मंडल मुख्यालय वाले जिलों में 18 से 44 साल की उम्र वाले लोगों का टीकाकरण करने का फैसला लिया है। इसकी शुरुआत सोमवार से होगी। स्वास्थ्य विभाग ने इस संबंध में सभी तैयारियां पूरी कर ली है।

विज्ञापन


18 से 44 साल वालों का टीकाकरण मई में शुरू हुआ। पहले 7 जिलों में और फिर 18 जिलों में अभियान चलाया गया। अब अगले चरण में आगामी सोमवार से प्रदेश के सभी मंडल मुख्यालयों पर भी इस आयु वर्ग का टीकाकरण कराया जाएगा। प्रदेश में 45 वर्ष से अधिक और 18-44 आयु वर्ग के लोगों को कोविड सुरक्षा कवर प्रदान करने में उतर प्रदेश प्रथम स्थान पर है। अब तक 1,14,67,023 लोगों ने  पहली डोज और 31,16,480 लोगों ने वैक्सीन की दोनों डोज प्राप्त कर ली है। इस तरह 01 करोड़ 45 लाख 83 हजार 503 कोविड वैक्सीन किया गया हैं। प्रदेश के 18 जनपदों में 18-44 आयु वर्ग के लोगों के 3,15,532 लोगों ने टीका-कवर प्राप्त कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें