फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कुर्ता-टोपी छोड़ 'जींस-टीशर्ट' में दिखे अखिलेश यादव, एयरपोर्ट पर नया लुक; तरह-तरह के कमेंट वायरल

Tue, 09 Jun 2026 06:30 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ

सार

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का नया कैजुअल लुक सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया। एयरपोर्ट पर जींस और टी-शर्ट में नजर आए नेता का वीडियो तेजी से वायरल हुआ। लोगों ने उनके बदले अंदाज और लंबे बालों पर विभिन्न प्रतिक्रियाएं दीं, जबकि कई प्रशंसकों ने उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं।
विज्ञापन
अखिलेश का नया लुक वायरल। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह राजनीति नहीं बल्कि उनका बिल्कुल नया और अलग अंदाज है। आमतौर पर सफेद कुर्ता-पायजामा, काली सदरी और लाल टोपी में नजर आने वाले अखिलेश यादव हाल ही में एयरपोर्ट पर कैजुअल लुक में दिखाई दिए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

 

विज्ञापन

वीडियो दिल्ली एयरपोर्ट का है

बताया जा रहा है कि यह वीडियो दिल्ली एयरपोर्ट का है, जब अखिलेश यादव अपनी विदेश यात्रा से लौट रहे थे। वीडियो में सपा प्रमुख ब्लैक जींस और व्हाइट टी-शर्ट पहने नजर आ रहे हैं। इसके साथ उनके लंबे बाल भी लोगों का ध्यान खींच रहे हैं। उनके इस बदले हुए अंदाज को देखकर एयरपोर्ट पर मौजूद लोग हैरान रह गए और कई लोगों ने उनके साथ सेल्फी भी ली।

 

सीआईएसएफ जवानों से हाथ मिलाया 

वायरल वीडियो में अखिलेश यादव की मुलाकात सीआईएसएफ जवानों से भी होती दिखाई दे रही है। जवानों से मुस्कुराकर हाथ मिलाते हुए उनका सहज और आत्मीय व्यवहार भी लोगों को पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर यूजर्स उनके इस नए अवतार को लेकर दिलचस्प प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

कुछ लोग उनकी तुलना पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के पुराने लंबे बालों वाले लुक से कर रहे हैं।  सोशल मीडिया पर ‘धुरंधर’, ‘बिग बॉस’ और ‘नया स्वैग’ जैसे कमेंट्स तेजी से वायरल हो रहे हैं। राजनीतिक गलियारों में भी अखिलेश यादव का यह नया अंदाज चर्चा का विषय बन गया है। 
विज्ञापन

तीन या चार जून की है यह तस्वीर 

सूत्रों के अनुसार अखिलेश यादव की यह तस्वीर तीन या चार जून की है। जब वह लंदन से निजी यात्रा के बाद लखनऊ लौटै थे। यह तस्वीर इसलिए भी चर्चाओं में आ गई क्योंकि अरसे बाद लोगों ने अखिलेश को बिना लाल टोपी के देखा था। वह बीते कुछ साल से लगातार लाल टोपी लगाए हुए ही सार्वजनिक जगहों पर दिखे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें