फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP : अखिलेश यादव बोले- देश को परिसीमन की नहीं, सीमाओं की सुरक्षा करने की जरूरत

Sun, 16 Aug 2026 01:38 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार को बताना चाहिए कि देश का क्षेत्रफल 2014 में कितना था और अब कितना है। देश की सीमाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि परिसीमन से ज्यादा आज देश की सीमाओं की सुरक्षा की जरूरत है। भाजपा को बताना चाहिए कि 2014 में देश का क्षेत्रफल कितना था और अब कितना है। देश की सीमाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश में महंगाई बढ़ गई है और पेट्रोल में ई20 मिलाया जा रहा है। इसका जवाब देना चाहिए। किसानों की खाद, डीएपी सब चोरी हो रही है। पूरे लखनऊ में कूड़ा पड़ा हुआ है। भाजपा के लोग कहते हैं कि उन्होंने 300 करोड़ पेड़ लगा दिए हैं। उन्हें बताना चाहिए कि उन्होंने ये पेड़ कहां लगाए हैं। हम लोग पीडीए की लड़ाई लड़ने का काम और समाज को जागरुक करने और जोड़ने का काम करते रहेंगे।
विज्ञापन


अखिलेश यादव रविवार को हजरतगंज में वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद मीडिया को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आजादी की लड़ाई में जिस तरह का योगदान रानी लक्ष्मीबाई का रहा वैसा ही योगदान रानी अवंतीबाई का रहा है। हम लोग उनके समाज को हक और अधिकार दिलाने के लिए लड़ते रहेंगे।

ये भी पढ़ें - यूपी: प्रदेश के कई जिलों में रात भर हुई बारिश; इन 28 शहरों के लिए आज भारी बरसात का अलर्ट; गिरा पारा
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - लखनऊ: शहर में रात भर हुई जमकर बारिश, इन वीडियो में देखिए अलग-अलग क्षेत्रों के हालात; कई इलाके पानी में डूबे


उन्होंने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि गोरखपुर में 500 प्राइमरी स्कूल बंद कर दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने अपने गोरखपुर में 500 स्कूल बंद कर दिए हैं। कानपुर एक्सप्रेसवे पर गड्ढे हो गए हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें