फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: अखिलेश यादव बोले- विपक्ष के नेताओं को बदनाम करने के लिए एआई वीडियो बनाकर वायरल कर रही सरकार

Mon, 31 Aug 2026 01:48 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया है। पीडब्ल्यूडी में जमकर लूट मची हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार विपक्ष को बदनाम करने के लिए एआई वीडियो का सहारा ले रही है।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को लखनऊ में मीडिया को संबोधित करते हुए योगी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार विपक्ष के नेताओं को बदनाम करने के लिए एआई से  वीडियो बनाकर सर्कुलेट कर रही है। वो ऐसा न करें एआई में हम उन्हें पीछे कर देंगे। कांफ्रेंस में सीएम योगी को लेकर बनाए गए एक एआई वीडियो को भी दिखाया गया जिसमें प्रदेश सरकार की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाने सहित कई मुद्दे उठाए गए। उन्होंने कहा कि सरकार हमें बदनाम करने के लिए बच्चों के खेल न खेले एआई में हम उनसे काफी आगे हैं।

विज्ञापन


अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में इस समय बड़े पैमाने पर लूट हो रही है। ये अब तक यूपी की सबसे ज्यादा भ्रष्ट सरकार है। प्रदेश सरकार स्कूल बंद करवा रही है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी शिक्षक दिवस के अवसर पर बंद किए गए 26 हजार स्कूलों में कार्यक्रम करेगी और 2027 में सरकार बनने पर सभी स्कूलों को फिर से खोला जाएगा।

ये भी पढ़ें - यूपी: मायावती का चुनावी मंथन, बोलीं- विरोधियों के चुनावी रेवड़ियों से रहें सावधान, जेन जी का किया समर्थन
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अंकित बालियान हत्याकांड: ओपी राजभर का अखिलेश पर तंज, बोले-जिस पर राजनीति कर रहे थे, उसके हत्यारे नर्क पहुंच गए


योगी सरकार ने कानपुर लखनऊ एक्सप्रेस वे बनाया जिसमें गड्ढे हो गए। अब कहा जा रहा है कि डिजाइन बनाने में गड़बड़ी हुई तो ऐसे में सवाल है कि इसमें गलती किसकी है। प्रधानमंत्री मोदी ने जिस एक्सप्रेसवे का उद्धाटन किया था वो भी खराब हो गया है। उसमें गड्ढे हो गए हैं। उन्होंने कहा कि पीडब्ल्यूडी में लूट मची हुई है। प्रयागराज में कुंभ से लेकर अब तक 1 लाख करोड़ से ज्यादा खर्च हो गया है पर क्या विकास हुआ है। सरकार में जमकर भ्रष्टाचार हो रहा है। प्रदेश भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया है।

जयंत चौधरी को 61 सीटें मिलें तो सम्मान बढ़ेगा
अखिलेश यादव ने कैबिनेट मंत्री जयंत चौधरी को लेकर कहा कि भाजपा उन्हें 61 सीटें दे तब उनका सम्मान होगा। इससे कम सीटें देने पर उनका अपमान माना जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें