फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: अखिलेश बोले- प्रदेश में नहीं बची है भाजपा की जमीन, परिसीमन से नहीं बनेगी बात; हर वर्ग उनके खिलाफ

Sun, 29 Nov 2026 08:05 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Akhilesh Yadav: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी जमीन अब नहीं बची है। परिसीमन से भी इसमें बदलाव नहीं होगा। 
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि जब भाजपा की जमीन ही नहीं बची है, तो लोकसभाओं की गिनती बढ़ाने या उनकी सीमाओं में हेरफेर करने से उसे कुछ भी हासिल नहीं होगा। देश के किसान, मजदूर, व्यापारी, युवा, महिला, मध्यम वर्ग और नौकरीपेशा भाजपा के खिलाफ हैं। भाजपा के अपने लोगों ने ही जब उसके झंडे हटा लिए हैं तो अब परिसीमन की कोई भी जोड़-तोड़ या चुनावी तंत्र की कोई भी घपले-घोटालेबाजी काम नहीं आने वाली है।
विज्ञापन


उन्होंने रविवार को जारी अपने बयान में कहा कि भाजपा भी जानती है कि परिसीमन से उसे कुछ भी हासिल नहीं होगा। वो विशेष सत्र ‘परिसीमन’ के लिए नहीं, कुछ दिनों के लिए मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए बुला रही है। हम फिर दोहरा रहे हैं कि परिसीमन भाजपा की राजनीति की सबसे बड़ी भूल साबित होगा। भाजपा के लिए चुनाव ही सब कुछ है देश नहीं। इसीलिए उसे लोकसभा क्षेत्र की सीमाओं की चिंता है, देश की सीमाओं की नहीं। भाजपा लोकतंत्र की हत्या करने पर उतारू है।

रमाशंकर कौशिक को किया याद
अखिलेश यादव ने वरिष्ठ समाजवादी नेता रमाशंकर कौशिक की 18 वीं पुण्यतिथि पर स्मरण करते हुए कहा कि वह समाजवादी विचारधारा के लिए जीवन भर समर्पित रहे। प्रदेश सरकार में मंत्री रहते हुए स्वास्थ्य एवं पंचायती राज विभाग में उल्लेखनीय कार्य किए थे। वह राज्य सभा के सदस्य भी रहे। उन्होंने मुरादाबाद और पश्चिमी यूपी में समाजवादी आंदोलन को ताकत दी थी। वह डॉ. लोहिया के निकट सहयोगी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें