फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अखिलेश यादव बोले- भाजपा का एजेंडा सांप्रदायिक, समाज को तोड़ने और नफरत की राजनीति करती है

Fri, 16 Jan 2026 10:34 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर सांप्रदायिक एजेंडे की राजनीति करने का आरोप लगाया है। उड़ीसा दौरे पर पहुंचे अखिलेश ने पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से मुलाकात की। 
विज्ञापन
अखिलेश यादव - फोटो : SP Youtube
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा का एजेंडा सांप्रदायिक है। भाजपा जब घोषणापत्र के वादे को नहीं पूरा कर पाती है, समाज को तोड़ने और नफरत की राजनीति करती है।

विज्ञापन


अखिलेश शुक्रवार को उड़ीसा के दो दिवसीय दौरे पर भुवनेश्वर पहुंचे। उन्होंने उड़ीसा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से शिष्टाचार भेंट की और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। अखिलेश वहां 17 जनवरी को सपा के विजन इंडिया पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पूरे देश में भाजपा की पोल खुल रही है। समाजवादी पार्टी पूरे देश में हर वर्ग को जोड़ने का काम कर रही है। समाजवादी पार्टी विजन की राजनीति करती है। डिवीजन (विभाजन) की राजनीति खत्म हो। सबको जोड़कर एक साथ लेकर चलने की राजनीति हो। सपा अध्यक्ष ने कहा कि हम उड़ीसा में पीडीए का पेड़ लगाने आए हैं। एक साल के अंदर वह तीसरी बार यहां आए है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें