फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अखिलेश यादव बोले- सपा को बदनाम करने की साजिश करती है भाजपा, उनके पास कोई विजन नहीं

Mon, 18 May 2026 10:45 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya lucknow, uttar pradesh, india

सार

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा हताश और बौखलाई हुई है, इसीलिए अलोकतांत्रिक व्यवहार कर रही है। वह जनता का भरोसा खो चुकी है। जनता सपा सरकार बनाने का निर्णय कर चुकी है।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : सपा यूट्यूब चैनल।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा नकारात्मक प्रचार करती है। सपा को बदनाम करने की साजिश करती है। भाजपा राजनीतिक पार्टी नहीं, गैंग है। निर्दोष लोगों को फंसाती है, पुलिस से परेशान कराती है। वह सोमवार को पार्टी प्रदेश मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


अखिलेश ने कहा कि भाजपा हताश और बौखलाई हुई है, इसीलिए अलोकतांत्रिक व्यवहार कर रही है। वह जनता का भरोसा खो चुकी है। जनता सपा सरकार बनाने का निर्णय कर चुकी है। विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा का पता नहीं चलेगा। भाजपा सनातन विरोधी भी है। भाजपा सरकार में शंकराचार्य को अपमानित किया गया। उनके खिलाफ झूठे मुकदमे कराए गए। वहीं कार्यकर्ताओं से कहा कि उनको मर्यादित आचरण करना चाहिए। व्यवहार और भाषा अच्छी होनी चाहिए। धैर्य और अनुशासन के साथ काम करना है। भाजपा से सावधान रहना है।



उन्होंने कहा कि भाजपा सोशल मीडिया का दुरुपयोग करेगी। भाजपा की गलत नीतियों से महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार बढ़ रहा है। डीजल, पेट्रोल, गैस महंगा हो गया है। पूरी अर्थव्यवस्था तहस नहस हो चुकी। भाजपा के मंत्री वाहनों की संख्या कम करने को लेकर गुमराह कर रहे है। सपा सरकार में साइकिल ट्रैक बनाया गया था, जिससे साइकिल चलाने को बढ़ावा मिल रहा था।
विज्ञापन


भाजपा सरकार ने उसे भी बर्बाद कर दिया। भाजपा का कोई विजन नहीं है। सपा सरकार में स्मार्ट विलेज बनाए जाएंगे। गांवों का हर तरह से विकास होगा। इस अवसर पर दर्जनों गांवों के प्रधानों ने अखिलेश यादव से भेंट की और सपा सरकार बनाने का संकल्प लिया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें