फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: प्रदेश भर के कार्यकर्ताओं से मिले अखिलेश यादव, बोले- बूथ को मजबूत करो; 2027 में चूकना नहीं

Wed, 14 Jan 2026 07:19 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Akhilesh Yadav: अखिलेश यादव ने बुधवार को प्रदेश से आए कार्यकर्ताओं और नेताओं से मुलाकात की। उन्होंने पार्टी कैडर से संगठित और अनुशासित रहने के लिए कहा है। 
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं के साथ अखिलेश यादव। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय में विभिन्न जिलों से आए बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और नेताओं से मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने सभी को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं देते हुए आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर सतर्क और संगठित रहने का आह्वान किया।

विज्ञापन


कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने स्पष्ट कहा कि चुनावी जीत की असली लड़ाई बूथ पर लड़ी जाती है। उन्होंने कहा कि हर कार्यकर्ता अपने बूथ पर मजबूती से काम करे। वोट बचाना और बूथ जिताना समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। फार्म-6 के माध्यम से छूटे हुए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जरूर जुड़वाएं और भाजपा की चालाकियों से पूरी तरह सतर्क रहें। 2027 में कोई चूक नहीं होनी चाहिए।”

अखिलेश यादव ने भाजपा और आरएसएस पर तीखा हमला करते हुए कहा कि लोकतंत्र और संविधान के लिए सबसे बड़ा खतरा संघ परिवार से है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा जनता से झूठ बोलने और झूठा नरेटिव गढ़ने में माहिर है। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि पूरी प्रक्रिया में एक भी घुसपैठिया नहीं मिला, फिर भी जनता को गुमराह करने की कोशिश की गई।
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा सरकार से बेहद परेशान है। भ्रष्टाचार हर विभाग में व्याप्त है, अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और महिला अपराध व साइबर क्राइम लगातार बढ़ रहे हैं। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि राजधानी लखनऊ के बड़े अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में भी गुणवत्तापूर्ण इलाज नहीं मिल पा रहा है, क्योंकि सरकार संस्थाओं को पर्याप्त बजट नहीं दे रही है।

अखिलेश ने समाजवादी सरकार के कार्यकाल की याद दिलाते हुए कहा कि लोहिया संस्थान, सैफई मेडिकल कॉलेज और विश्वस्तरीय कैंसर संस्थान समाजवादी सरकार की देन हैं। केजीएमयू और पीजीआई जैसी संस्थाओं में सुविधाओं का विस्तार किया गया था, जबकि मौजूदा सरकार ने व्यवस्थाओं को कमजोर कर दिया है। उन्होंने कहा कि जनता का भरोसा समाजवादी पार्टी पर है और कार्यकर्ताओं को अपने व्यवहार और काम से इस भरोसे को और मजबूत करना होगा।

विदेशी ताकतों का स्वागत कर रही है भाजपा 
अखिलेश ने भाजपा पर दोहरे चरित्र का आरोप लगाते हुए कहा कि जो पार्टी कभी चीनी सामान के बहिष्कार की बात करती थी, वही आज विदेशी ताकतों का खुलेआम स्वागत कर रही है। उन्होंने इसे भाजपा समर्थकों के साथ धोखा बताते हुए कहा कि सच सामने आने पर ‘रंगे सियार’ की तरह उनका असली चेहरा उजागर हो रहा है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें