फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मंगेश यादव के परिजनों से मिले अखिलेश , बहन ने बताया कि कैसे पुलिस मंगेश को उठाकर ले गई

Fri, 13 Sep 2024 07:01 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Akhilesh Yadav met Mangesh family: मंगेश यादव के परिजन शुक्रवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिले। परिजनों से अखिलेश से अपनी पीड़ा बताई। अखिलेश यादव पहले से ही इस एनकाउंटर को हत्या बता रहे हैं। 
 
विज्ञापन
मंगेश के परिजनों से मिले अखिलेश - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को मंगेश यादव के परिजनों से मिले। मालूम हो कि मंगेश सुल्तानपुर लूट का आरोपी था जिसकी पुलिस एनकाउंटर में मौत हो गई थी। अखिलेश यादव लगातार ही इस एनकाउंटर को हत्या बता रहे हैं। उनका आरोप रहा है कि कि मंगेश को उसके घर से उठाकर उसकी हत्या करी गई है। 

विज्ञापन


दूसरी तरफ गुरुवार को यूपी डीजपी ने पत्रकार वार्ता करके मंगेश के एनकाउंटर में शामिल होने के तथ्य दिए। साथ ही बताया कि उसका कैसे एनकाउंटर हुआ। इधर अखिलेश यादव का कहना है कि मंगेश यादव को पुलिस ने घर से उठाकर फर्जी एनकाउण्टर में हत्या कर दी। शुक्रवार को मंगेश के शोकाकुल पिता, मां और बहन ने अखिलेश यादव को पुलिस द्वारा उत्पीड़न किए जाने की भी जानकारी दी। अखिलेश यादव ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा दिया।



 जौनपुर के गांव अगरौरा थाना बक्सा से आए मंगेश यादव के पिता राकेश यादव, मां शीला देवी और बहन प्रिंसी यादव के ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। सुल्तानपुर के सर्राफ की दुकान पर 28 अगस्त 2024 को लूट हुई थी। 2 सितम्बर 2024 की रात दो बजे पुलिस मंगेश को घर से उठाकर ले गई। 3-4 सितम्बर 2024 को दिन में पुलिस घर आई और कहा कि पूछताछ हो रही है। तुम्हारा लड़का छोड़ दिया जाएगा। 5 सितम्बर 2024 को उसकी पुलिस अभिरक्षा में फर्जी एनकाउण्टर में हत्या कर दी गई। पुलिस वालों ने कहा जाओ सुल्तानपुर के पोस्टमार्टम हाउस में लाश ले आओ।
विज्ञापन


 पीड़ित परिवारीजनों ने बताया कि पुलिस ने जबर्दस्ती दबाव डालकर वीडियों बनाया है जिसमें झूठ के सिवा कुछ नहीं है। जो वीडियो पुलिस प्रसारित कर रही है उसमें दबाव में उनसे मनमाफिक बयान दिलवाया गया है। पूरा गांव सच्चाई बता रहा है। मंगेश को जबरदस्ती अपराधी बताकर पुलिस  एनकाउण्टर कर वाहवाही लूट रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें