माल। मुरौवन खेड़ा गांवमें शुक्रवार को हैंडपंप में आ रहे करंट की चपेट में आकर महिला झुलस गई। पीड़िता के पति ने युवक के खिलाफ तहरीर दी है।
मूलचंद्र के मुताबिक पत्नी फूलमती सुबह नौ बजे घर के सामने लगे इंडियामार्का हैंडपंप से पानी लेने गई थीं। तभी वह हैंडपंप में आ रहे करंट की चपेट में आ गईं। चीख-पुकार सुनकर लोगों ने किसी तरह उन्हें बचाया और अस्पताल पहुंचाया। मूलचंद्र के मुताबिक हैंडपंप में गांव के युवक ने जबरन सबमर्सिबल डाल रखा है, इससे करंट आ गया। आरोप है कि उन्होंने कई बार विकास खंड कार्यालय में शिकायत भी दर्ज कराई, पर कार्रवाई नहीं की गई। ग्रामीणों ने बताया कि डेढ़ माह पहले विशाल भी हैंडपंप में आ रहे करंट के चपेट में आकर झुलस गया था। (संवाद)