फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: परिसीमन बिल के खिलाफ विपक्ष के साथ ‘अंगद के पांव’ की तरह खड़ी रहेगी सपा

Sat, 28 Nov 2026 11:28 AM IST
Akash Dwivedi अजीत बिसारिया, लखनऊ

सार

समाजवादी पार्टी परिसीमन विधेयक के विरोध में विपक्षी गठबंधन के साथ खड़ी रहेगी। अखिलेश यादव का कहना है कि सरकार पहले से पारित महिला आरक्षण कानून तत्काल लागू करे। सपा परिसीमन को सामाजिक न्याय और राज्यों के प्रतिनिधित्व से जुड़ा मुद्दा मानते हुए इसे आगामी विधानसभा चुनाव में उठाने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
अखिलेश यादव। - फोटो : यूट्यूब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

परिसीमन के मुद्दे पर पक्ष-विपक्ष की सियासत अपने शबाब है। सपा इस बिल के खिलाफ मुख्य विपक्षी इंडिया गठबंधन के साथ अंगद के पांव की तरह खड़ी रहेगी।  शुक्रवार को केंद्रीय कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद अब 30 नवंबर को लोकसभा में परिसीमन से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक को पेश किए जाने की तैयारी है। संसद का विशेष सत्र 30 नवंबर से शुरू हो रहा है। सरकार ने लोकसभा और विधानसभाओं की सीटों में 50 प्रतिशत तक बढ़ोतरी तथा महिला आरक्षण को लेकर प्रस्ताव तैयार किया है।

विज्ञापन


इस मुद्दे पर सपा का रुख साफ है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पहले ही कह चुके हैं कि जिस स्वरूप में महिला आरक्षण बिल संसद में पास हो चुका है, उसे सरकार को तत्काल लागू करना चाहिए। वहीं, परिसीमन बिल को उन्होंने नकार दिया है।

सूत्र बताते हैं कि परिसीमन बिल के खिलाफ सपा विपक्ष के साथ अंगद के पैर की तरह मजबूती से खड़ी रहेगी। सपा के रणनीतिकारों का मानना है कि परिसीमन को महज सीटों की संख्या बढ़ाने के तौर पर नहीं देखा जा सकता। यह राजनीतिक प्रतिनिधित्व, सामाजिक न्याय और राज्यों के बीच शक्ति-संतुलन से जुड़ा सवाल है।
विज्ञापन


प्रस्ताव के तहत लोकसभा की अधिकतम सदस्य संख्या 850 करने और प्रत्येक राज्य व केंद्र शासित प्रदेश की मौजूदा सीटों में 50 प्रतिशत वृद्धि का प्रावधान है। साथ ही राज्यों के बीच सीटों के मौजूदा अनुपात को 2051 तक सुरक्षित रखने की व्यवस्था प्रस्तावित है। सरकार का दावा है कि इससे उन दक्षिणी राज्यों की आशंकाएं दूर होंगी, जिन्होंने जनसंख्या नियंत्रण में बेहतर प्रदर्शन किया है। 

Trending Videos
विज्ञापन

इस मुद्दे का राजनीतिक महत्व इसलिए भी बढ़ गया...

सपा के लिए इस मुद्दे का राजनीतिक महत्व इसलिए भी बढ़ गया है, क्योंकि 2027 के विधानसभा चुनाव सामने हैं। पार्टी इसे भाजपा सरकार के फैसलों और उनके संभावित राजनीतिक प्रभाव से जोड़कर जनता के बीच ले जाने की तैयारी में है। पार्टी का आकलन है कि जिस तरह नोटबंदी को सरकार का बड़ा फैसला बताया गया था, लेकिन इससे न कालाधन आया और न भ्रष्टाचार रुका, बल्कि ये समस्याएं और बढ़ गईं। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का कहना है कि नोटबंदी की तरह परिसीमन भाजपा की राजनीति की सबसे बड़ी भूल साबित होगा। भाजपा इसे यूपी के चुनाव के मद्देनजर ला रही है। 

सपा सूत्रों का तर्क है कि यदि परिसीमन के जरिये प्रतिनिधित्व का नया संतुलन बनाया गया तो इसका असर सिर्फ संसद की सीटों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि यूपी में भी समीकरण बदलेंगे। ऐसे में पार्टी विपक्षी दलों के साथ मिलकर इस मुद्दे पर सरकार को घेरने की रणनीति पर आगे बढ़ेगी।

30 नवंबर को लोकसभा में विधेयक रखे जाने के साथ ही परिसीमन पर सियासी संघर्ष का अगला चरण शुरू होने की संभावना है। सपा का संदेश है कि इस लड़ाई में वह विपक्ष के साथ रहेगी और इसे 2027 के चुनावी विमर्श का मुद्दा बनाने की भी कोशिश करेगी कि आखिर पहले संसद से पास हो चुके महिला आरक्षण कानून को लागू क्यों नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें