टीम के साथ भारी फोर्स मौजूद रहा
मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहम्मद आजम खां को ईडी की विशेष अदालत ने तीन दिन की रिमांड पर भेज दिया है। बृहस्पतिवार की शाम करीब साढ़े सात बजे ईडी की टीम फोर्स के साथ डासना स्थित जिला कारागार पहुंची और आजम खां को अपनी अभिरक्षा में लेकर लखनऊ के लिए रवाना हो गई।
जेल अधीक्षक सीताराम शर्मा ने बताया कि ईडी के चाहे अधिकारियों ने जिला कारागार में कोर्ट के आदेश तामील कराए। जिसके बाद आजम खां को लेकर ईडी की टीम लखनऊ के लिए रवाना हो गई। टीम के साथ भारी फोर्स मौजूद रहा।