फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: अखिलेश यादव का आरएसएस पर सीधा हमला, कहा- संघ की वजह से विदेश नीति को हुआ नुकसान

Mon, 01 Sep 2025 10:51 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Akhilesh Yadav: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने संघ पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि आरएसएस की वजह से देश की विदेश नीति को नुकसान हुआ है। 
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा-आरएसएस ने भारत की विदेश नीति को बड़ा नुकसान पहुंचाया है। दुनिया के तमाम मित्र देशों ने साथ छोड़ दिया है। अभी ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पड़ोसी देश भी साथ नहीं खड़े हुए। तब हमलावर पाकिस्तान को चीन हर प्रकार की मदद कर रहा था। जिस अमेरिका से बड़ी दोस्ती थी, उसने व्यापार पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने के साथ ही और कड़े आर्थिक प्रतिबंधों की धमकी दी है। घबराई भाजपा सरकार अब चीन की शरण में पहुंच गई है।

विज्ञापन


अखिलेश सोमवार को सपा मुख्यालय पर विभिन्न जिलों से आए कार्यकर्ताओं और नेताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हिंदी-चीनी भाई-भाई के नारे का हश्र हम 1962 में देख चुके है। चीन की निगाहें हमेशा भारत भूमि पर रही है। उसने रिजंगला में भारत के वार मेमोरियल को तोड़ दिया। फाइव फिंगर छीन लिए। पेंगान लेक पर कब्जा कर लिया। भारत की हजारों वर्ग मील जमीन उसके कब्जे में है। फिर दोनों देशों में वार्ताएं किसलिए हो रही हैं। सपा अध्यक्ष ने कहा कि भारत, अमेरिका से व्यापार में फायदा उठा रहा था, जबकि चीन से व्यापार में भारत को घाटा हो रहा है। चीन के सामान से भारत के बाजार पहले से पटे पड़े हैं, अब नई डील से तो उसका भारतीय बाजार में पूरा दखल हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें