फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दो दिन से लापता फर्नीचर कारीगर का गोमती में मिला शव

Mon, 01 Sep 2025 10:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
 दो दिन से लापता फर्नीचर कारीगर ठाकुरगंज के न्यू हैदरगंज निवासी चंद्रकांत (35) का शव सोमवार सुबह गोमतीनगर में गोमती में उतराता मिला। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे जगत नारायण ने शव की शिनाख्त बेटे के रूप में की। उन्होंने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन


जगत नारायण ने बताया कि चंद्रकांत शनिवार सुबह घर से काम पर जाने की बात कहकर निकला था। शाम सात बजे वह नशे की हालत में दुबग्गा पावर हाउस चौराहे के पास रहने वाली बहन सुमन के घर चला गया। यहां कुछ देर रुकने के बाद नशा करने के लिए बहन से सौ रुपये मांगे। सुमन ने मना करते हुए घर जाने के लिए किराये के 20 रुपये दे दिए। इसके बाद बेटा चंद्रकांत वहां से निकल गया, पर देर रात तक घर नहीं पहुंचा।

पिता ने कहा कि बहू ने बेटे से संपर्क करने की कोशिश की, पर मोबाइल स्विच ऑफ मिला। रविवार को दुबग्गा थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। सोमवार सुबह गोमतीनगर में नदी में शव मिलने पर पास मिले दस्तावेजों से पुलिस ने दुबग्गा पुलिस को सूचना दी। दुबग्गा पुलिस ने जगत नारायण को पोस्टमार्टम हाउस जाने की बात कही। वहां पहुंचने पर उन्होंने शव की पहचान बेटे के रूप में की। उन्होंने आशंका जताई कि शायद बहन से नशे के लिए रुपये न मिलने पर चंद्रकांत ने नदी में छलांग लगा दी। इंस्पेक्टर अभिनव वर्मा के मुताबिक शिकायत मिलने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें