फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: जिनका मन ‘विद्वेष’ से भरा है, वो ‘देश’ क्या चलाएंगे... अखिलेश यादव ने गृहमंत्री के बयान पर दी प्रतिक्रिया

Thu, 19 Dec 2024 11:59 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गृहमंत्री अमित शाह के बयान पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोगों का मन बाबा साहेब के प्रति विद्वेष से भरा हुआ है।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव व अन्य। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गृहमंत्री अमित शाह के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग संविधान को अपना सबसे बड़ा विरोधी मानते हैं क्योंकि ये उनकी मंशा के खिलाफ ढाल बनकर खड़ा है।

विज्ञापन


अखिलेश यादव ने एक्स पर जारी बयान में कहा कि जिनका मन ‘विद्वेष’ से भरा है, वो ‘देश’ क्या चलाएंगे। आज जो हुआ वो सिर्फ बाबासाहेब का ही नहीं, उनके दिये संविधान का भी अपमान है। ये भाजपा की नकारात्मक मानसिकता का एक और चरम बिंदु है।

देश ने आज जान लिया है कि भाजपाइयों के मन में बाबासाहेब को लेकर कितनी कटुता भरी है। भाजपाई बाबासाहेब के बनाये संविधान को अपना सबसे बड़ा विरोधी मानते हैं क्योंकि उनको लगता है कि वो जिस प्रकार गरीब, वंचित, दमित का शोषण करके, उनके ऊपर अपना प्रभुत्व कायम करना चाहते हैं, उनकी इस बद मंशा के आगे संविधान ढाल बनकर खड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि ये घोर निंदनीय! घोर चिंतनीय!! घोर आपत्तिजनक है!!! उन्होंने कहा कि जन-जन कहे आज का, नहीं चाहिए भाजपा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें