अखिलेश यादव द्वारा सुभासपा की कथित 36 सीटों की फर्जी सूची वायरल करने पर सुभासपा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव डॉ. अरविंद राजभर ने कहा - सीटों की मांग करना लोकतांत्रिक अधिकार है। फर्जी सूची वायरल करना राजनीतिक हताशा है, गठबंधन की मर्यादा के खिलाफ है। उन्होंने कहा - सुभासपा किसी परिवार की विरासत पर नहीं, संघर्ष और संगठन के दम पर खड़ी है। एनडीए में कोई विघटन नहीं है। सीटों का फैसला सोशल मीडिया पोस्ट से नहीं, बातचीत और सहमति से होगा।