फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: अखिलेश यादव का आरोप- इंडिया गठबंधन से डरकर नकली पोस्टर लगवा रही भाजपा, चुनाव में हार तय

Sun, 25 Oct 2026 11:00 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Akhilesh Yadav: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह इंडिया गठबंधन को बदनाम करने के लिए गलत पोस्टर लगवा रही है। 
विज्ञापन
इस पोस्टर में हुआ है विवाद। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि गठबंधन से भाजपा के पेट में दर्द हो रहा है। भाजपा इतना डर गई है कि नकली पोस्टर लगा रही है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के म्युनिसिपल उच्चाधिकारियों को निलंबित कर देना चाहिए, क्योंकि कुछ लोग बिना पैसा जमा किए सरेआम पोस्टर लगवा रहे हैं। उन पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि या तो इसका आधार भ्रष्टाचार है या शासन का दबाव।

विज्ञापन


अखिलेश ने कहा कि इन अज्ञात पोस्टरों को जब चोरी-छिपे लगाया जाता है तो स्थानीय राजस्व की हानि भी होती है। अगर शुल्क का आधिकारिक रूप से भुगतान किया गया तो भुगतान की रसीद भी काटनी पडेगी। ऐसे में साजिशकर्ता का नाम बाहर आ जाएगा और वो पकड़ा जाएगा। राजस्व की इस हानि का खामियाजा संबंधित अधिकारियों से भरवाना चाहिए और उनके खिलाफ जांच बैठाकर निलंबित भी कर देना चाहिए।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि ऐसी जितनी भी घटनाएं हो रहीं हैं, हम उनका तारीखवार रिकार्ड रख रहे हैं। ये रिकॉर्ड भी रख रहे हैं कि इस समय कौन सा अधिकारी इसके लिए जिम्मेदार था। पीडीए सरकार आने पर इन सब भ्रष्ट अधिकारियों का पक्का हिसाब-किताब किया जाएगा।
विज्ञापन


किसानों को नहीं मिल रहा धान का मूल्य : अखिलेश यादव
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में किसान खुद को ठगा महसूस कर रहा है। इस सरकार ने किसानों से झूठे वादे किए। आय दोगुनी करने का वादा किया था लेकिन बढ़ती महंगाई में आय आधी भी नहीं रह गई। खेती-किसानी घाटे का सौदा साबित हो रही है।

अखिलेश ने जारी बयान में कहा कि किसानों को पहले समय पर खाद, बीज और पानी नहीं मिल पाता है और फिर उपज की कीमत नहीं मिलती। धान के किसानों को प्रति क्विंटल एक हजार रुपये तक नुकसान हो रहा है। बिचौलिए किसानों से औने-पौने दाम पर धान खरीद कर मुनाफा कमा रहे हैं। आलू किसानों को कीमत गिरने से भारी नुकसान हो रहा है।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि सरकार पेट्रोल में इथेनॉल की मिलावट करा रही है, लेकिन उसका मुनाफा गन्ना किसानों को नहीं मिल रहा है। नया पेराई सत्र आ गया है, पर कई चीनी मिलों पर गन्ना किसानों का सैकड़ों करोड़ रुपये बकाया है। सपा सरकार में गन्ना किसानों का 24 घंटे में भुगतान होगा।

Trending Videos
विज्ञापन

पोस्टर पर कांग्रेस की तीखी प्रतिक्रिया

राजधानी लखनऊ में लगे पोस्टर पर कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। पार्टी के प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने सोशल मीडिया पर जारी बयान में कहा कि यह गठबंधन इंडिया गठबंधन है। यह लड़ाई सामाजिक न्याय, लोकतंत्र और संविधान बचाने की है। भाजपा चाहे लाख भ्रम फैला ले। षड़यंत्र कर ले। इस गठबंधन को तोड़ना तो दूर, छू भी नहीं करती है। इसी तरह प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि पोस्टरों के पीछे छिपकर बचपना करने वाले इंडिया की ताकत से घबराते हैं। यह साथ सत्ता के लिए नहीं बल्कि संविधान और लोकतंत्र के लिए हमारी साझी लड़ाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें