फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: करंडा कटरिया मामले पर अखिलेश का तंज, बोले- प्रदेश ने बयान बदलवाने वाला इतना कमजोर मुख्यमंत्री नहीं देखा

Sun, 26 Apr 2026 06:53 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने गाजीपुर के करंडा कटरिया मामले में मुख्यमंत्री पर हमला बोलते हुए कहा कि बयान बदलवाने से सच नहीं बदलता। उन्होंने एफआईआर में देरी, पीड़ित परिवार पर दबाव और कार्रवाई न होने जैसे कई सवाल उठाए। बयान के बाद प्रदेश की राजनीति गरमा गई है।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गाजीपुर के करंडा कटरिया मामले में कहा कि बयान बदलवाने से सच नहीं बदलता है। उत्तर प्रदेश ने इतना कमजोर मुख्यमंत्री कभी नहीं देखा, जो घोर अत्याचार के शिकार गरीब-बेबस पीड़ितों पर दबाव डालकर बयान बदलवाते हैं।

विज्ञापन


अखिलेश ने रविवार को जारी अपने बयान में कहा कि सवाल ये हैं कि एफआइआर लिखवाने में इतनी देर क्यों हुई, बयान क्यों बदलवाया गया। पीड़ित परिवार को और उत्पीड़ित क्यों किया जा रहा है। पुलिस तक पर पथराव करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने से किसने रोका था। ⁠पोस्टमार्टम पर सवालिया निशान क्यों लगा। 

सबको सच मालूम है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट कुछ भी कहे, गांव के हर घर को जमीनी सच्चाई मालूम है। गांव के हर समाज में भाजपा का झूठ पहुंच गया है। इससे पीडीए समाज में गुस्सा और आक्रोश है। गाजीपुर की बेटी हत्याकांड, हाथरस की बेटी हत्याकांड का दोहराव है। दोनों पीड़ितों के परिवार ‘पीडीए परिवार’ थे। सामाजिक न्याय का राज लाने का पीडीए का मिशन दरअसल आजादी के बाद की एक और असली आजादी का आंदोलन है। हम इसके लिए ही संघर्षरत हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें