फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: अखिलेश बोले- कांति सिंह की सीट पर 97 बूथों पर बिना फोल्ड किए मिले वोट, भाजपा ने कराई बेईमानी

Tue, 27 Oct 2026 01:50 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ

सार

अखिलेश यादव ने विधान परिषद चुनाव में कांति सिंह की सीट के 97 बूथों पर बिना फोल्ड किए मिले वोटों को लेकर सवाल उठाए और भाजपा पर बेईमानी का आरोप लगाया। वहीं, धर्मेंद्र कश्यप ने पिछड़े वर्ग को न्याय नहीं मिलने की बात कही। उन्होंने कश्यप समाज के एक दर्जन से अधिक लोगों की हत्याओं का भी दावा किया।

विज्ञापन
अखिलेश यादव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने विधान परिषद चुनाव में सपा प्रत्याशी कांति सिंह की सीट पर मतदान को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि 97 बूथों पर बिना फोल्ड किए हुए वोट मिले हैं। अखिलेश ने कहा कि ऐसा लग रहा है कि पूरा डिब्बा वोट डालकर लाया गया होगा। उन्होंने भाजपा पर चुनाव में बेईमानी कराने का आरोप लगाया।

विज्ञापन


वहीं, धर्मेंद्र कश्यप ने पिछड़े वर्ग के लोगों को न्याय नहीं मिलने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कश्यप समाज के एक दर्जन से ज्यादा लोगों की हत्या हो चुकी है और इन घटनाओं में जाति विशेष के लोगों का हाथ है। धर्मेंद्र कश्यप ने कहा कि आज अखिलेश यादव जरूरी हैं और वह समाजवादी पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे। वहीं, वहीं, सपा अध्यक्ष ने धर्मेन्द्र कश्यप की बेटी कीर्ति कश्यप को बिथरी से प्रत्याशी घोषित किया।

Trending Videos

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर चुनाव में बेईमानी करने का आरोप लगाया। उन्होंने विधान परिषद चुनाव में बैलेट बॉक्स में बिना फोल्ड किए बैलेट मिलने का दावा करते हुए चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाए। अखिलेश ने धर्मेंद्र कश्यप और उनकी बेटी कीर्ति कश्यप का सपा में स्वागत किया। उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र कश्यप के आने से पीडीए का संघर्ष मजबूत होगा और भाजपा चुनाव हारेगी।

अखिलेश ने चुनाव आयोग से मतदाता सूची दुरुस्त कराने की अपील की। उन्होंने मतदान में बायोमेट्रिक व्यवस्था लागू करने की मांग भी उठाई। उनका आरोप था कि जिन क्षेत्रों में समाजवादी पार्टी के समर्थक मतदाता हैं, वहां लंबी कतारें लग रही हैं और केवल एक मशीन लगाकर मतदाताओं को परेशान किया जा रहा है।

‘गोरखपुर में बिना सील का बॉक्स मिला’

अखिलेश यादव ने दावा किया कि गोरखपुर में बिना सील का बॉक्स मिला है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा चुनाव जीतने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। उन्होंने चुनाव आयोग की कार्रवाई पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि छोटी कार्रवाई के पीछे किसी बड़ी साजिश की आशंका को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है।

उन्होंने अधिकारियों पर भाजपा कार्यकर्ता की तरह काम करने का आरोप लगाया। अखिलेश ने कहा कि भाजपा बुनियादी सवालों पर बात नहीं करना चाहती। उन्होंने केसर चीनी मिल पर 162 करोड़ रुपये बकाया होने का मुद्दा उठाते हुए कहा कि सपा सरकार बनने पर 24 घंटे के भीतर भुगतान कराया जाएगा।
विज्ञापन

‘प्रीपेड पार्टियों से सावधान रहें’

अखिलेश ने कुछ राजनीतिक दलों पर तंज कसते हुए कहा कि प्रीपेड पार्टियों से सावधान रहना होगा। उन्होंने बिना किसी पार्टी का नाम लिए कहा कि कुछ दलों का ओटीपी कहीं और से आता है। माइक और लाउडस्पीकर किसी और के बनकर आते हैं। उन्होंने पतंग की डोर कटने का उदाहरण देते हुए भी राजनीतिक कटाक्ष किया।

उन्होंने भाजपा पर वोट हासिल करने के लिए बड़ी कंपनियों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। कैमरों में रंगों को लेकर भी तंज कसते हुए कहा कि पता नहीं कौन-सा लेंस लगाया जाता है, जिसमें लाल रंग भी भगवा दिखाई देता है।

शिवपाल बोले- सरकार बनी तो जांच कराएंगे

सपा नेता शिवपाल यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी लगातार मजबूत हो रही है और हर वर्ग के साथ अन्याय हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के लोग मालामाल हो रहे हैं। शिवपाल ने कहा कि सपा की सरकार बनने पर ऐसे मामलों की जांच कराई जाएगी।

नीरज मौर्य ने जाति आधारित भागीदारी की मांग उठाई

आंवला से सांसद नीरज मौर्य ने जाति के आधार पर भागीदारी सुनिश्चित करने की बात कही। वहीं, अखिलेश यादव ने धर्मेंद्र कश्यप और उनकी बेटी कीर्ति कश्यप का स्वागत करते हुए कहा कि उनके आने से पीडीए की लड़ाई को मजबूती मिलेगी।

अखिलेश ने बसपा से आए आबिद अली का जिक्र करते हुए भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि यहां पार्टी का नाम नहीं लिया जा रहा, बल्कि गुलदस्ता लेकर आए हैं। उनके इस बयान को बसपा पर कटाक्ष के रूप में देखा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें