फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: अखिलेश ने कहा- हार के डर से पंचायत चुनाव नहीं करवा रही है भाजपा, अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ हुई साजिश

Fri, 13 Mar 2026 08:50 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Akhilesh Yadav: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश सरकार हार के डर से पंचायत चुनाव नहीं करा रही है। 
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 सपा अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा हार के डर से पंचायत चुनाव नहीं करवा रही है। शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ साजिश हो रही है। पुलिस वाले गांजा बिकवा रहे हैं। लखनऊ में एक करोड़ का गांजा पकड़ा गया है। वहीं, चुनाव आयोग वोट काटने के लिए एसआईआर करा रहा है।

विज्ञापन


अखिलेश ने शुक्रवार को एक निजी टीवी चैनल के कार्यक्रम में भाजपा और उसकी सरकार को निशाने पर लिया। सपा अध्यक्ष ने कहा कि जो मुस्लिम भाइयों को लाइन लगवाना चाहते थे, उन्होंने हिंदू भाइयों को भी लाइन में लगवा दिया। पिछला जिला पंचायत चुनाव लूट लिया था। इस बार जनता तैयार है। इसीलिए घबरा कर चुनाव नहीं करा रहे हैं। अभी पूरी वोटर लिस्ट नहीं आयी है, लेकिन जानकारी मिल रही है कि दोनों वोटर लिस्ट में चार करोड़ वोटों का अंतर है।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में एलपीजी गैस लापता गैस हो गई है। सरकार कह रही है कि रसोई गैस किल्लत की अफवाह फैलाई जा रही है, जबकि भाजपा के लोग खुद अफवाह पर जीते हैं। 69 हजार शिक्षक अभ्यर्थियों को समाजवादी सरकार न्याय दिलाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें