फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: अखिलेश बोले- पांच प्रतिशत अहंकारियों और 95 प्रतिशत PDA के बीच मुकाबला, हो रहा सनातन धर्म का अपमान

Thu, 12 Nov 2026 09:59 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Akhilesh Yadav:अखिलेश ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री सनातन धर्म की आड़ में अपनी सत्ता स्थापित करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने अयोध्या में राम मंदिर के चढ़ावे और दान में कथित चोरी का मामला उठाते हुए सवाल किए।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गोपालकों को लेकर मुख्यमंत्री की कथित टिप्पणी पर नाराजगी जताते हुए इसे भगवान श्रीकृष्ण और सनातन धर्म का अपमान बताया। उन्होंने कहा कि 2024 और 2026 की हार से मुख्यमंत्री घबरा गए हैं। अब चुनाव पांच प्रतिशत अहंकारियों, वर्चस्ववादियों और प्रभुत्ववादियों बनाम 95 प्रतिशत पीडीए के बीच होगा। पीडीए में हर समाज के पीड़ित, दुखी और अपमानित लोग शामिल हो रहे हैं। इसी कारण इसका जनाधार 85 प्रतिशत से बढ़कर 95 प्रतिशत हो गया है।

विज्ञापन


अखिलेश ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री सनातन धर्म की आड़ में अपनी सत्ता स्थापित करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने अयोध्या में राम मंदिर के चढ़ावे और दान में कथित चोरी का मामला उठाते हुए सवाल किए। साथ ही वाराणसी में पाल समाज के लोगों पर लाठीचार्ज और राजमाता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा के कथित अपमान का भी आरोप लगाया।

सपा अध्यक्ष ने प्रदेश में एक अन्य व्यक्ति को बुलाए जाने पर भी मुख्यमंत्री को घेरा। आरोप लगाया कि दोनों की वेशभूषा, भाषा और भगवान राम-कृष्ण को लेकर टिप्पणियों में समानता है। उन्होंने कहा कि कमजोर व्यक्ति अनैतिक सहारा तलाशने लगता है। मुख्यमंत्री में साहस और सामर्थ्य है तो समाज को बांटने वाले बयान देने वालों को प्रदेश में आने से रोकें। अखिलेश ने नसीहत दी कि सनातनी वस्त्र पहनकर संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति को अपने शब्दों और व्यवहार में मर्यादा रखनी चाहिए।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

इनाम की राशि दोषी अधिकारियों-कंपनी से वसूले आयोग

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग के डुप्लीकेट वोटर खोजने वालों को ईनाम की घोषणा के मुद्दे पर कहा कि ये भी घोषणा होनी चाहिए कि पुरस्कार की राशि की दोगुनी राशि चुनाव आयोग के दोषी उच्चाधिकारियों या डुप्लीकेट वोटर न पकड़ पाने वाला फॉल्टी सॉफ्टवेयर डेवलप करनेवाली कंपनी से वसूली जाएगी। अगर ये नहीं हुआ तो जनता के टैक्स का पैसा ही जनता को देकर एक और चपत लगाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें