फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: लखनऊ में ट्रिपल मर्डर के आरोपी के घर फिर चला बुलडोजर, टीनशेड वाला हिस्सा ढहाया; परिवार ने जताई नाराजगी

Thu, 12 Nov 2026 05:33 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ

सार

लखनऊ के सआदतगंज में ट्रिपल मर्डर के आरोपी ऋषभ शुक्ला के घर पर गुरुवार को दोबारा बुलडोजर कार्रवाई हुई। एलडीए की टीम ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में घर के आगे बना टीनशेड वाला हिस्सा ढहा दिया। मलबे में कूलर, साइकिल और अन्य घरेलू सामान दब गया।
विज्ञापन
बुलडोजर उसी के पास आरोपी के कब्जे वाली जगह को ढहा रही - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सआदतगंज तिहरे हत्याकांड के आरोपी ऋषभ शुक्ला के अवैध मकानों पर बृहस्पतिवार को बुलडोजर चल गया। हत्याकांड के बाद पीड़ित परिवार इसकी मांग मुख्यमंत्री से जोरशोर से कर रहे थे। इलाके में आसपास ही उसके तीन मकान थे। 

विज्ञापन


पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारियों की मौजूदगी में रात करीब आठ बजे तक एक मकान तोड़ दिया गया था और बाकी दो को तोड़ने की कार्रवाई चल रही थी। जो देर रात तक चलने की संभावना है। यह कार्रवाई अवैध निर्माण को लेकर की गई। ध्वस्तीकरण से पहले मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में घरों का सामान निकाला गया क्योंकि आरोपी का पूरा परिवार जेल में हैं और मकान बंद थे।

बीते माह सआदतगंज में तिहरा हत्याकांड हुआ था। जिसमें एक ही परिवार के तीन सदस्यों की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। मृतकों की पहचान शिवाजी तिवारी, शिवेंद्र तिवारी और सुयश तिवारी के रूप में हुई थी। इस हत्याकांड से पूरे इलाके में दहशत फैल गई थी। 
विज्ञापन



 

Trending Videos

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी ऋषभ शुक्ला समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया था। घटना के दूसरे दिन लोगों के आक्रोश देखते हुए एलडीए ने उच्च स्तर से मिले निर्देश के बाद आरोपी के एक मकान की दीवार पर बुलडोजर चलाया था।

तब यह कहा गया था कि दीवार सड़क की जमीन पर कब्जा कर बनाई गई है और मकान में नजूल की जमीन है मगर जांच में मकान में नजूल की जमीन नहीं निकली। इसके बाद एलडीए ने अवैध निर्माण को लेकर विधिक प्रक्रिया शुरू की। जिसमें एलडीए के विहित प्राधिकारी की ओर से ध्वस्तीकरण का आदेश पारित किया गया।

 जिसके बाद अनुपालन में बुधवार दोपहर एलडीए, जिला प्रशासन और पुलिस की टीम आरोपी के मकानों पर बुलडोजर चलाने के लिए पहुंची। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में शुरू हुई कार्रवाई के दौरान एलडीए की टीम ने ध्वस्तीकरण शुरू किया। इस दौरान मोहल्ले के लोग अपने घरों से और बहुत से लोग सड़क पर खड़े होकर कार्रवाई देखते रहे।

 

विज्ञापन

आरोपी के तीन मकान

एलडीए उप सचिव माधवेश कुमार ने बताया कि आरोपी के आसपास ही तीन मकान हैं। इनमें एक करीब 300 वर्ग फीट का एक मंजिला, दूसरा 1000 वर्ग फीट का एक मंजिला और तीसरा करीब 3000 वर्ग फीट का है। इसमें कुछ दुकानें और पार्किंग बनी है। बाकी में कुछ नहीं बना है। यह सभी निर्माण अवैध हैं। इनको कोई मानचित्र एलडीए से पास नहीं है। एलडीए के अपर सचिव ज्ञानेंद्र वर्मा ने बताया कि तीनों मकान अवैध हैं और तीनों को तोड़ना है।

मकान से निकाला छह छोटी गाड़ी सामान

अपर सचिव ज्ञानेंद्र वर्मा ने बताया कि कार्रवाई से पहले मकानों से सामान मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में निकाला गया। छह छोटी गाड़ी सामान निकला है। इनमें बेड, अलमारी व अन्य सामान है। सामान कहां रहेगा यह पुलिस और जिला प्रशासन तय करेगा। मकान से लाल रंग के कछुए भी निकले हैं। इनको नदी में छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें