अखिलेश यादव ने गोरखपुर के दौरे के दौरान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष व वरिष्ठ समाजवादी नेता माता प्रसाद पांडेय और लाल बिहारी यादव पर हमले की निंदा करते हुए कहा कि आरोपियों के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई हो अन्यथा ये माना जाएगा कि इसके पीछे सोची-समझी साजिश रची गयी थी। अखिलेश ने कहा कि गोरखपुर में ‘विरासत गलियारे’ में जमीन-मकान का मुआवजा सहमति से नहीं बल्कि बाजार की कीमत के हिसाब से देना चाहिए। उन्होंने कहा कि ‘कॉरिडोर’ के नाम पर एक बहुत बड़ा भाजपाई लूट तंत्र सक्रिय है, जो तरह-तरह के बहाने करके आसपास के लोगों की जमीन औने-पौने दाम में ले लेता है और बाद में ऊंचे दामों में बेच देता है।