फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: वोट चोरी पर अखिलेश ने मिलाए राहुल गांधी के सुर में सुर, कहा- आरोपों पर सफाई दे चुनाव आयोग

Sun, 10 Aug 2025 10:22 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Akhilesh Yadav: विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर वोट चोरी के आरोप लगाए हैं। उनकी इस बात पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सुर में सुर मिलाए हैं। 
विज्ञापन
राहुल गांधी और अखिलेश यादव। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि चुनाव आयोग न्याय करेगा या नहीं, इस पर बहस होनी चाहिए। उस पर वोट चोरी के जो आरोप लगे हैं, उसकी सफाई देना स्वयं चुनाव आयोग की विश्वसनीयता एवं चुनावी पारदर्शिता के लिए जरूरी है। जनता का विश्वास किसी संवैधानिक संस्था से डिगा तो उसके परिणाम अच्छे नहीं होंगे। ऐसा लगता है कि भाजपा भ्रष्टाचार का विश्वविद्यालय है और चुनावी भ्रष्टाचार का ब्रह्मांड विश्वविद्यालय।

विज्ञापन


अखिलेश ने रविवार को जारी अपने बयान में कहा कि सबसे ज्यादा फर्जी वोटर भाजपा ने बनवाए है। भाजपा के चुनावी हथकंडे अब उजागर हो चुके हैं। भाजपा कुछ लोगों की मिलीभगत से अपने समर्थक फर्जी मतदाताओं का नाम बढ़ा देती है और चुनावी अधिकारियों से साठगांठ कर कभी अपने विरोधियों के नाम मतदाता सूची से गायब कर देती है। 

भाजपा चुनाव में लगे अपने चुनिंदा अधिकारियों को बाकायदा टारगेट देती है कि कितने फर्जी वोट डालना है। कुंदरकी, मीरापुर और अयोध्या के मिल्कीपुर उपचुनावों में भाजपा के वोट हथियाने के तरीकों की बानगी दिखाई दी थी। मतदाता सूची में हेराफेरी के मामलों में 18 हजार एफिडेविट चुनाव आयोग को सपा ने दिए थे, उन पर कार्यवाही का पता नहीं चला। आयोग कुंडली मारकर बैठ गया है। यह साफ है कि चुनाव आयोग की साख बहुत हद तक जनता की निगाहों में गिर गई है। वर्ष 2027 के चुनाव में भाजपा और चुनाव आयोग की सांठगांठ से वोटों की हेराफेरी और जबरन चोरी कतई नही होने पाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें