फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: सपा-कांग्रेस गठबंधन पर अखिलेश ने तोड़ी चुप्पी, कहा- जीतने वाली सीट कांग्रेस को दी जाएगी; भाजपा पर हमला

Sat, 21 Nov 2026 08:33 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

SP-Congress alliance: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कांग्रेस और सपा के बीच चल रही गठबंधन की बातचीत के बीच कहा कि कांग्रेस को जीतने वाली सीटें दी जाएंगी। 
विज्ञापन
सपा प्रमुख ने गठबंधन पर दिया बयान। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा का कमल अब मुरझा गया है, इसलिए वे ''राधे-राधे'' का नारा दे रहे हैं। हमारे यहां तो विदाई के वक्त भी ''राधे-राधे'' कहा जाता है। अखिलेश ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक वीडियो के जरिये संदेश दिया कि अब यूपी में लाठी की जगह लैपटॉप राज आएगा। सपा की सरकार बनने पर सुपर कंडक्टर की कंपनी भी लगाई जाएगी।

विज्ञापन


प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूर्व मंत्री उत्पल राय, लोनी से अनिल कसाना, सीतापुर से अवधेश चौहान के अलावा विनय प्रताप , वीरेंद्र , अदनान, असरफ खान और महेश कुमार बबलू समेत कई नेता विभिन्न दलों से सपा में शामिल हुए। अखिलेश यादव ने नए साथियों का स्वागत करते हुए उन्हें भरोसा दिलाया कि सपा में शामिल होने के कारण भाजपा उनके साथ अन्याय नहीं कर सकती है। सपा उनका पूरा साथ देगी।

गोरखपुर समेत पूरे प्रदेश में भाजपा के कार्यकर्ता बने पुलिस अफसर
अखिलेश यादव ने कहा कि जो अधिकारी भाजपा सरकार में 10 साल से एक ही कुर्सी पर जमे हैं, उन्हें हटाने के लिए चुनाव आयोग में शिकायत की जाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि गोरखपुर समेत पूरे प्रदेश में तमाम पुलिस व प्रशासन के अधिकारी भाजपा के कार्यकर्ता बनकर काम कर रहे हैं। साथ ही कहा कि इस मुद्दे पर दो दिन का शोक बीत जाने के बाद वे मीडिया के साथ अपनी बात रखेंगे। उन्होंने यह बात सीएम योगी आदित्यनाथ की माता के निधन को लेकर कही थी। सपा अध्यक्ष ने 1.27 करोड़ हिंदुओं के वोट कटने वाले बयान का जिक्र करते हुए सवाल उठाया कि चुनाव आयोग के दबाव के चलते सीएम इस मुद्दे पर चुप हो गए हैं। उन्होंने कहा कि यह बताया जाना चाहिए कि ये आंकड़े उनके पास कहां से आए।

विज्ञापन
Trending Videos

भाजपा भ्रष्टाचार की मास्टर

सपा प्रमुख ने कहा कि आज के समय में भाजपा सबसे बड़ा संकट है और उसके हटने पर ही संकट हटेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार भ्रष्टाचार की मास्टर है। पीडीए अब सिर्फ नारा नहीं, बल्कि एक भावनात्मक मुद्दा बन चुका है। उन्होंने यह भी कहा कि सपा की सरकार बनने पर अग्निवीर योजना खत्म की जाएगी।

कांग्रेस को दी जाएंगी जीत की संभावना वाली सीटें

राहुल गांधी व अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
अखिलेश यादव ने कांग्रेस के साथ सीटों के बंटवारे को लेकर कहा कि ऐसी कई सीटें हैं, जो कांग्रेस जीत सकती है। बैठक में इस पर चर्चा होगी और जीतने वाली ये सीटें कांग्रेस को दी जाएंगी। जो जहां जीतेगा, उसके हिस्से में वही सीट जाएगी।
विज्ञापन

बूथ मजबूत करने की अपील

अखिलेश यादव ने बूथ स्तर के नेताओं से अपील की कि वे नए वोट बनवाएं, क्योंकि जब बूथ जीतेंगे तभी सरकार बनेगी। उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश की जनता तैयार है और जिस दिन चुनाव घोषित होगा, भाजपा चुनाव हार जाएगी।

जमीन तक पहुंची पीडीए की ताकत
सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा ने 30 अक्तूबर को अपनी बैठक में वोटर लिस्ट में साजिश की योजना बनाई है। उन्होंने विरोधी दलों द्वारा पीडीए की परिभाषाएं गढ़ने पर कहा कि पीडीए की पीडीए की ताकत जमीन तक पहुंच गई है। अभी तो सपा का विरोध करने वालों की इतनी भाषा बदलेगी कि आप (संवाददाता) कल्पना नहीं कर सकते हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें