फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: राजकुमार भाटी मसले पर अखिलेश ने तोड़ी चुप्पी, कहा- भाषा पर सयंम बरतें कार्यकर्ता; अपना लक्ष्य न भूलें

Sun, 17 May 2026 09:23 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Rajkumar Bhati controversy: सपा प्रमुख अखिलेश यादव से राजकुमार भाटी मसले पर बिना नाम लिए कार्यकर्ताओं से कहा कि वह संतुलित भाषा का प्रयोग करें। 
विज्ञापन
अखिलेश यादव - फोटो : samajwadi party YT
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से रविवार को समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने प्रदेश मुख्यालय पर भेंट की। इस अवसर पर सामाजिक राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा की गई। अखिलेश यादव ने निर्देशित किया कि सभी समाजवादी नेता और कार्यकर्ता सामाजिक सद्भाव का आचरण करें। अपनी भाषा और व्यवहार में संतुलन व संयम बरतें। ऐसी कोई बात न करें जिससे कोई अपने को अपमानित या आहत महसूस करे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि संविधान और लोकतंत्र को बचाकर ही सामाजिक न्याय के राज की स्थापना की जा सकती है। इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए सभी को एकजुट रहना होगा। पीडीए समाज सभी वर्गों पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक के अलावा पीड़ित अगड़े और आधी आबादी को अपने से जोड़ती है। पीडीए सामाजिक न्याय की लड़ाई का भी प्रभावी माध्यम है। पीडीए की एकता से ही 2027 में भाजपा को सत्ता से हटाया जा सकेगा।

सोने पर आयात शुल्क बढ़ने से छोटे सुनार होंगे प्रभावित
सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि सोने पर आयात शुल्क ढाई गुना बढ़ाने से कारोबाट चौपट होगा। जेवरात-गहनों के व्यापार में बड़ी कंपनियों के आ जाने से ये छोटे सुनार वैसे भी प्रतियोगिता नहीं कर पा रहे थे, अब बड़ी कंपनियों से कमीशन लेने के चक्कर में ही भाजपा ने युद्ध के बहाने सोनाबंदी की बात करी है।
विज्ञापन


अखिलेश ने जारी बयान में कहा कि एक साल में तो लाखों सुनार चौपट होकर अपना काम बंद कर देंगे, तब ये बड़ी कंपनियां हर छोटे-बड़े शहर में अपने शोरूम खोलकर मनमाने दाम पर गहने बेचकर जनता को लूटेंगी। भाजपा को अकूत धन कमाकर देंगी। भाजपा सरकार की नीतियों ने देश की अर्थव्यवस्था को अनर्थ-व्यवस्था में बदल दिया है। आम लोगों के जीवन को संकट से भर दिया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें