फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बसपा में फिर पैर जमा रहे हैं आकाश आनंद, तीन राज्यों में बढ़ाई सक्रियता; जल्द हो सकता है बड़ा खुलासा

Wed, 23 Jul 2025 08:16 PM IST
रोहित मिश्र अशोक मिश्र, अमर उजाला, लखनऊ

सार

Akash Anand active again: कुछ समय तक वनवास झेलने के बाद आकाश आनंद यूपी सहित कई राज्यों में एक बार फिर से सक्रिय हो गए हैं। उनकी लगातार रैलियों की डिमांड आ रही है। 
 
विज्ञापन
बसपा अध्यक्ष मायावती और आकाश आनंद - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 बहुजन समाज पार्टी में वापसी और चीफ नेशनल कोऑर्डिनेटर बनने के बाद आकाश आनंद ने अपने पैर जमाने शुरू कर दिए हैं। बिहार की राजधानी पटना में छत्रपति शाहूजी महाराज की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद वह आगामी 27 जुलाई को जालंधर (पंजाब) और जम्मू-कश्मीर के पार्टी संगठन के कार्यों की समीक्षा करेंगे। इसके जरिये वह दोनों राज्यों में अपनी सियासी पकड़ को मजबूत करेंगे।

विज्ञापन


आकाश आनंद की वापसी के बाद उन्हें बिहार चुनाव की कमान सौंपी गई है। बिहार में उनकी रैलियों की लगातार मांग हो रही है। बसपा प्रमुख मायावती की मंजूरी मिलने के बाद कार्यक्रम तय किया जाएगा। दरअसल, आकाश को चीफ नेशनल कोऑर्डिनेटर बनाए जाने के बाद उनके सक्रिय नहीं होने को लेकर तमाम सवाल उठने लगे थे।

विज्ञापन

कार्रवाई का सामना करना पड़ा था 

 आकाश की सक्रियता केवल मायावती के बयानों को दोहराने तक सीमित होती जा रही थी। अब आकाश ने यूपी और उत्तराखंड को छोड़कर बाकी राज्यों में पाटी संगठन को मजबूत करने की कवायद फिर शुरू की है। इससे पहले लोकसभा चुनाव में आकाश ने कई राज्यों में कैडर कैंप समेत तमाम कार्यक्रमों को आयोजित कर खासी सुर्खियां बटोरी थीं। हालांकि लोकसभा चुनाव के दौरान सीतापुर में दिए गए एक भड़काऊ भाषण के बाद उन्हें कार्रवाई का सामना करना पड़ा था। वहीं हरियाणा और दिल्ली चुनाव में आकाश के ससुर अशोक सिद्धार्थ के मनमाने रवैये के बाद बसपा सुप्रीमो ने दोनों को पार्टी से बाहर कर दिया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें