फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अजय राय बोले- ब्राह्मण समाज के लोगों का हो रहा फर्जी एनकाउंटर, 1700 से अधिक की हत्या हुई

Thu, 08 Jan 2026 09:31 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने भाजपा सरकार पर ब्राह्मण समाज के फर्जी एनकाउंटर कराने का आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया कि बीते दस वर्षों में 1700 से अधिक ब्राह्मणों की हत्या हुई है। 
विज्ञापन
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि भाजपा सरकार में ब्राह्मण समाज के लोगों के फर्जी एनकाउंटर किए जा रहे हैं। करीब 10 साल में 1700 से अधिक ब्राह्मणों की हत्या की गई है। वह बृहस्पितवार को अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की ओर से आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


लखनऊ के ठाकुरगंज घास मंडी चौराहे पर स्थित बाबा गोमती दास स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने प्रदेश सरकार पर ब्राह्मण समाज की अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सत्ता में ब्राह्मण समाज के लोगों को मुख्यमंत्री बनाया जाता था, लेकिन भाजपा सिर्फ समाज का वोट ले रही है। मौके पर मौजूद लोगों ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें