इंडिगो का भी किराया घटा
लखनऊ से हैदराबाद जाने वाली इंडिगो की सीधी उड़ान 8392 रुपये में मिल रही है। जबकि त्योहार पर यह 15 से 18 हजार रुपये के बीच मिल रही थी। ऐसे ही लखनऊ से बंगलुरू जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की सीधी उड़ान आईएक्स-1520 का किराया 7339 रुपये तथा इंडिगो की उड़ान 6ई-221 का किराया 7342 रुपये पहुंच गया है।
इन उड़ान के टिकट 12 से 15 हजार रुपये के आसपास चल रहा था। लखनऊ से कोलकाता जाने वाली इंडिगो की सीधी उड़ान 6ई-6469 का टिकट 7080 रुपये तथा अहमदाबाद की उड़ान संख्या 6ई-142 का किराया 7447 रुपये पहुंच गया है।
चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर 140 विमानों की आवाजाही होती है। इसमें सर्वाधिक उड़ानें लखनऊ से दिल्ली, मुंबई रूट पर हैं। इसके अलावा अहमदाबाद, कोलकाता, जयपुर, जम्मू, हैदराबाद, बंगलूरू, चेन्नई, कोच्चि, गुवाहाटी आदि जगहों के लिए फ्लाइटें संचालित होती हैं।
दिल्ली, मुंबई रूट पर ट्रैफिक, किराया सस्ता
लखनऊ से दिल्ली व मुंबई के लिए सर्वाधिक उड़ानें हैं। लेकिन इन दिनों उपरोक्त रूटों पर भी किराया काफी कम है। बेसफेयर से कुछ अधिक रेट पर टिकटें मिल रही हैं। लखनऊ से मुंबई जाने वाली इंडिगो की सीधी उड़ानें 7746 रुपये में, एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ानें 8057 रुपये में, एयर इंडिया की फ्लाइटें 8217 रुपये में उपलब्ध हैं।
जबकि अन्य दिनों में टिकट दस हजार रुपये से अधिक में मिलते थे। ऐसे ही लखनऊ से दिल्ली जाने वाली इंडिगो की सीधी उड़ानें 5233 रुपये, एयर इंडिया एक्सप्रेस की 5284 रुपये, एयर इंडिया की 5703 रुपये से लेकर 7721 रुपये में बिक रही ही हैं।