फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य का एआई से आकलन, उच्च शिक्षा विभाग ने सात कुलपतियों की टास्क फोर्स गठित की

Fri, 20 Nov 2026 09:03 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya नीरज 'अम्बुज', अमर उजाला, लखनऊ

सार

छात्रों की स्क्रीनिंग और उपचार के लिए एक कॉमन प्लेटफार्म विकसित किया जाएगा। बनाई गई टास्क फोर्स को 15 दिन में अपनी कार्ययोजना शासन को सौंपनी होगी। एआई तकनीक से छात्रों की मानसिक स्थिति और उनकी जरूरतों की पहचान की जाएगी।
विज्ञापन
छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य की जांच में मदद करेगा एआई। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर विश्वविद्यालय में सितंबर में आयोजित एआई मंथन 2.0 के बाद उच्च शिक्षा में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के उपयोग की कवायद तेज हो गई है। इसी क्रम में विश्वविद्यालयों के छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य का आकलन करने के लिए एआई आधारित प्लेटफार्म विकसित किया जाएगा। इसके लिए उच्च शिक्षा विभाग ने सात कुलपतियों की टास्क फोर्स गठित की है।

विज्ञापन


एम्स दिल्ली की ओर से शुरू की गई 'नेवर अलोन' (आप अकेले नहीं हैं) पहल के तहत राज्य विश्वविद्यालयों में छात्रों की मानसिक स्थिति की स्क्रीनिंग, समय पर हस्तक्षेप और उपचार की व्यवस्था की जाएगी। उच्च शिक्षा विभाग के उप सचिव राम जन्म चौहान के आदेशानुसार उत्तर प्रदेश यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल साइंसेज (यूपीयूएमएस), सैफई के कुलपति प्रो. अजय सिंह को टास्क फोर्स का संयोजक बनाया गया है।

वहीं, सदस्यों में छात्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक, गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय, मुरादाबाद के कुलपति प्रो. सचिन माहेश्वरी, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी के कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी, वीर बहादुर सिंह विश्वविद्यालय, जौनपुर के कुलपति प्रो. आरके सिंह, डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, अयोध्या के कुलपति प्रो. बृजेंद्र सिंह और स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय, शाहजहांपुर के कुलपति प्रो. पीबी सिंह शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन


टास्क फोर्स को 15 दिन में अपनी कार्ययोजना शासन को सौंपनी होगी। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रदेश के विश्वविद्यालयों में संचालित काउंसिलिंग सेंटर, मेंटर मेंटी योजना, हैप्पी थिंकिंग लैब, वेलनेस और म्यूजिक थेरेपी सेंटर की समीक्षा के बाद इस पहल की जरूरत महसूस की गई।

पढ़ाई और घरेलू दबाव से मिलेगी राहत: एआई आधारित आकलन से छात्रों की मानसिक स्थिति और उनकी जरूरतों की पहचान की जाएगी। इसके आधार पर उन्हें समय से उपचार और आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जा सकेगा। इससे पढ़ाई के दबाव के साथ घरेलू परिस्थितियों से उपजे मानसिक तनाव से निपटने में भी मदद मिलेगी। उच्च शिक्षा के दौरान कॅरिअर की चिंता युवाओं पर सबसे अधिक दबाव डालती है। ऐसे में यह पहल उनकी समस्याओं की समय रहते पहचान और समाधान में सहायक होगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें