फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: यूपी-एग्रीस और एआई प्रज्ञा कार्यक्रम लॉन्च, सीएम योगी बोले- यूपी बैरियर नहीं... भारत का ग्रोथ इंजन है

Fri, 09 May 2025 09:52 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

राजधानी लखनऊ में मुख्यमंत्री से विश्व बैंक अध्यक्ष अजय बंगा और उनकी टीम ने मुलाकात की। यूपी में यूपी-एग्रीस और एआई प्रज्ञा कार्यक्रम लॉन्च किए गए। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 10 खरब डॉलर की अर्थव्यवस्था वाला प्रदेश बनाने में विश्व बैंक की अहम भूमिका रही है। पूर्वांचल-बुंदेलखंड के 28 जिलों के 319 ब्लॉक को यूपी-एग्रीस कार्यक्रम का फायदा मिलेगा। यूपी-एग्रीस कार्यक्रम के तहत 2737 करोड़ का ऋण वर्ल्ड बैंक ने स्वीकृत किया है। 
विज्ञापन
विश्व बैंक अध्यक्ष अजय बंगा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और विश्व बैंक के अध्यक्ष अजय बंगा ने प्रदेश में यूपी-एग्रीस और एआई प्रज्ञा कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके जरिये पूर्वांचल व बुंदेलखंड क्षेत्रों में आधुनिक तकनीक आधारित खेती को बढ़ावा मिलेगा। 10 लाख किसानों को इसका फायदा होगा। 'एआई प्रज्ञा' के जरिये उत्तर प्रदेश को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के हब के तौर पर विकसित किया जाएगा। साथ ही प्रदेश में 10 लाख युवाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के विभिन्न पहलुओं में दक्ष बनाया जाएगा।

विज्ञापन


दोनों कार्यक्रम लॉन्च करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज सारे विश्व ने मान लिया है कि उत्तर प्रदेश बैरियर नहीं बल्कि भारत का ग्रोथ इंजन है। दोनों ही कार्यक्रम प्रदेश को दस खरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने का सपना साकार करेंगे। उन्होंने यूपी-एग्रीस प्रोजेक्ट में विश्व बैंक की सहभागिता का आभार जताते हुए कहा कि इससे प्रदेश में कृषि उत्पादकता को बढ़ाने में मदद मिलेगी।

मुख्यमंत्री आवास पर विश्व बैंक के अध्यक्ष अजय बंगा से मुलाकात के दौरान सीएम ने कहा कि विश्व बैंक हमेशा उत्तर प्रदेश की उन्नति में बड़ा भागीदार बनकर उभरा है। चाहे पर्यावरण संरक्षण हो, प्रदेश में टूरिज्म को बढ़ावा देना हो या फिर अवस्थापना से जुड़ी परियोजनाओं का संचालन हो, विश्व बैंक हमेशा महती भूमिका निभाता है।

10 हजार महिला उत्पादक समूहों को परियोजना से जोड़ा जाएगा

यूपी एग्रीस प्रोजेक्ट चार हजार करोड़ की परियोजना है। इसमें से 2737 करोड़ रुपये का ऋण विश्व बैंक की ओर से छह वर्षों की अवधि के लिए उपलब्ध कराया है। यूपी एग्रीस परियोजना से प्रदेश के किसानों, कृषक संगठनों, मत्यस्य पालकों एवं कृषि क्षेत्र से जुड़ी एमएसएमई इकाइयों को सीधा लाभ होगा। 10 हजार महिला उत्पादक समूहों को परियोजना से जोड़ा जाएगा। 

इसके अलावा 500 किसानों को सर्वोत्तम कृषि तकनीक की जानकारी के लिए विदेशों में भेजा जाएगा। परियोजना के अंतर्गत पूर्वी उत्तर प्रदेश के 21 जिले श्रावस्ती, बहराइच, बलरामपुर, गोंडा, सिद्धार्थनगर, बस्ती, महराजगंज, संतकबीर नगर, कुशीनगर, गोरखपुर, देवरिया, आजमगढ़, मऊ आदि जिलों के किसान लाभान्वित होंगे।

जल्द लॉन्च होगा सीएम पोषण मिशन

योगी ने प्रदेश में बच्चों को पोषक आहार उपलब्ध कराने के लिए नए मिशन को जल्द लॉन्च करने की घोषणा करते हुए कहा कि सीएम पोषण मिशन में छह महीने से छह साल तक के बच्चों को शामिल किया गया है। इस दिशा में स्वयंसेवी संस्थाएं भी अपनी भूमिका निभाएंगी।
विज्ञापन

'एआई प्रज्ञा' से 10 लाख युवाओं को दिया जाएगा प्रशिक्षण

'एआई प्रज्ञा' योजना के तहत 10 लाख युवाओं को कृत्रिम बुद्धिमत्ता, मशीन लर्निंग, डाटा एनालिटिक्स एवं साइबर सिक्योरिटी में प्रशिक्षित कर सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा। यह कार्यक्रम शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, ग्रामीण विकास, राजस्व और सचिवालय प्रशासन जैसे विभिन्न विभागों के सहयोग से संचालित किया जाएगा। कार्यक्रम में माइक्रोसॉफ्ट, इंटेल, एचसीएल, वाधवानी फाउंडेशन, अमेजन, गूगल और 1एम1बी जैसी वैश्विक दिग्गज कंपनियां योगी सरकार के साथ मिलकर अपस्किलिंग प्रोग्राम चलाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें