फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: तीन दिन की भीषण उमस के बाद शनिवार से बदलेगा प्रदेश में मौसम, रविवार से बारिश का अलर्ट

Thu, 28 Aug 2025 07:13 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Monsoon IN UP: यूपी में बीते तीन दिनों से भारी उमस और धूप का दौर चल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में शनिवार से एक बार फिर से मौसम बदलेगा। 
विज्ञापन
बारिश को लेकर अलर्ट जारी - फोटो : Meta AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में मानसूनी बारिश में कुछ दिन ठहराव के बाद शनिवार से बादलों की सक्रियता दोबारा बढ़ने वाली है। माैसम विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में एक और चक्रवाती परिसंचरण के असर से यूपी में तीन-चार दिन दोबारा अच्छी बारिश के संकेत हैं। बारिश की शुरूआत यूपी के दक्षिणी जिलों से होगी। शुक्रवार और शनिवार के लिए प्रदेश में कहीं भी भारी बारिश की चेतावनी नहीं है। बृहस्पतिवार को हाथरस में सर्वाधिक 52 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके साथ ही प्रदेश के विभिन्न इलाकों में कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश देखने को मिली।

विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे एक और वेदर सिस्टम के असर से यूपी में 30 अगस्त से दक्षिणी जिलों से दोबारा बारिश का दाैर शुरू होगा। रविवार तक पश्चिमी यूपी भी इस बारिश की जद में आ जाएगा। शुक्रवार को कहीं हल्की बारिश तो कहीं छिटपुट बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें