फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: वाराणसी में नामांकन के बाद पूर्वांचल, अवध और बुंदेलखंड को मथेंगे पीएम मोदी, होंगी 14 जनसभाएं

Mon, 13 May 2024 11:10 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Loksabha election: पीएम मोदी मंगलवार को अपना नामांकन दाखिल करने जा रहे हैं। नामांकन के बाद वह यूपी के अलग-अलग क्षेत्रों में 14 जनसभाएं करेंगे। 
 
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को वाराणसी में अपना नामांकन करने के बाद पूर्वांचल, अवध और बुंदेलखंड को मथेंगे। पीएम तीन दिन में 14 लोकसभा सीटों के लिए जनसभा और रोड शो करके माहौल गरमाएंगे ।

विज्ञापन


भाजपा की ओर से तैयार कार्यक्रम के मुताबिक प्रधानमंत्री नामांकन के बाद 16 मई को वाराणसी से सटे भदोही, जौनपुर और मछलीशहर सीट के साथ ही प्रतापगढ़ और लालगंज सीटों पर प्रचार करेंगे। प्रधानमंत्री सबसे पहले टीडी कॉलेज में जौनपुर और मछलीशहर सीट की संयुक्त सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद भदोही के ज्ञानपुर में और प्रतापगढ़ के जीआईसी ग्राउंड में भी चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। फिर पीएम निजामाबाद में लालगंज और आजमगढ़ सीट की संयुक्त सभा करेंगे।

पीएम 17 मई को भी यूपी के दौरे पर रहेंगे। इस दिन वह बाराबंकी के जैदपुर विधानसभा क्षेत्र में बहराइच कट के पास बाराबंकी और मोहनलालगंज सीट की संयुक्त सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद एयरपोर्ट प्वाइंट जीटी रोड के पास फतेहपुर, कौशांबी और बांदा सीट के लिए आयोजित संयुक्त जनसभा को संबोधित करेंगे। इसी क्रम में पीएम राठ के ब्रह्मानंद इंटर कालेज मैदान में हमीरपुर, जालौन और झांसी (आंशिक) सीट के लिए संयुक्त जनसभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन


नड्डा की आज अमेठी में सभा
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा मंगलवार अमेठी सीट से पार्टी प्रत्याशी स्मृति ईरानी के समर्थन में जनसभा करेंगे। नड्डा अमेठी के कोरवां मुंशीगंज स्थित हिंदुस्तान ऐरोनॉटिक्स लि. (एचएएल) के मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। इससे पहले नड्डा वाराणसी में पीएम मोदी के नामांकन कार्यक्रम में शामिल होंगे।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें